Pune | मनपा के पूर्व आयुक्त रवींद्र सुर्वे का पुणे में निधन 

पुणे (Pune News) : Pune | पिंपरी-चिंचवड़ मनपा (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के पूर्व आयुक्त रिटायर्ड सनदी अधिकारी, कवि, साहित्यकार रवींद्र सुर्वे (Ravindra Surve) का शुक्रवार की शाम सवा छह बजे निधन (Death) हो गया।  पुणे (Pune) में उन्होंने आखिरी  सांस ली।  वे 82 वर्ष के थे।
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के रवींद्र सुर्वे दो बार आयुक्त थे.  2 नवंबर 1991 से 20 अप्रैल 1992 और 18 मई 1995 से 15 मार्च 1997 में उन्होंने आयुक्त पद (Commissioner post) की जिम्मेदारी संभाली थी।  रिटायर्ड होने के बाद 2001 2003 के दौरान वे मनपा के एडवाइजर (Municipal Advisor) थे।  पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) शहर की सड़क को बड़ा बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।  उन्होंने लोगों से बातचीत कर अतिक्रमण खत्म किया।  उनका साफ कहना था कि लोगों का दिल तोड़कर विकास और प्रगति नहीं करना है।  इसी सिद्धांत के साथ उन्होंने प्रशासनिक काम किया।

रविंद्र सुर्वे कवी, साहित्यकार थे।  उन्होंने शहर में साहित्य आंदोलन (Literary Movement) शुरू किया था।  साहित्य क्षेत्र को बड़ी ताकत दी।  चिंचवड़ के प्रा रामकृष्ण मोरे सभागृह (Pra Ramakrishna More Auditorium) बनवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुछ दिनों से उनकी तबीयत  ठीक नहीं थी। इसलिए उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया था।  तीन दिनों से उनका पुणे (Pune) के  जोशी हॉस्पिटल (Joshi Hospital) में उपचार चल रहा था।

 

उनका पल्स रेट नीचे चला गया था।  उनका ऑपरेशन भी सफल रहा था।  लेकिन आख़िरकार उन्होंने शुक्रवार की शाम सवा छह बजे आखिरी सांस ली।  राज्य के राजस्व विभाग (Revenue Department) के प्रधान सचिव डॉ. नितिन क़रीर (Dr. Nitin Kareer) उनके मानस पुत्र है।  वे अपने पीछे पत्नी डॉ. सुशीला सुर्वे (Dr. Sushila Surve), बेटी कवित्री शिवप्रिया सुर्वे (Shivpriya Surve), अभिनेत्री चिन्मयी सुमित (Chinmayi Sumit,), दामाद सुमित राघवन (Sumit Raghavan) से भरपूर परिवार छोड़कर गए है।

 

 

 

Pune Weather Update | शहर परिसर में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बरक़रार