Pune: विमाननगर प्रभाग के पूर्व नगरसेवक भीमराव खरात का निधन

येरवडा: ऑनलाइन टीम- टीम-पुणे मनपा के पूर्व नगरसेवक व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के वडगांवशेरी विधानसभा अध्यक्ष भीमराव सुखदेव खरात (उम्र 65) का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया।

विमाननग्र प्रभाग से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2007 में पुणे मनपा में चुन कर गए थे। येरवडा, नागपुर चाल, वडगांवशेरी इलाके के विविध आंबेडकरी संस्था संगठन से उनका करीबी संबंध था। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के वडगांवशेरी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटी, दामाद, बहु और नाती-पोते छोड़ गये हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धम खरात व रमेश खरात के बड़े भाई थे।