Pune Forest Department | पुणे से असम के लिए हवाई मार्ग से भेजे गए 63 दुर्लभ कछुए

पुणे (Pune News) : Pune Forest Department | राज्य में पहली बार 63 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं (turtles) को पुणे (Pune) से असम (Assam) के लिए हवाई मार्ग से भेजा गया। यह अभिनव परियोजना पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) द्वारा कार्यान्वित की गई है।

 

कात्रज में हर्पेटोलॉजीकल सोसाइटी से संबंधित 55 दुर्लभ कछुए और बावधान के रेस्क्यू चैरिटेबल ट्रस्ट (Rescue Charitable Trust) के पास से आठ दुर्लभ कछुए को असम के गुवाहाटी में छोड़ा गया। यह जानकारी पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस मौके पर सामाजिक वनीकरण विभाग (Social Afforestation Department) के अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक विवेक खांडेकर (Vivek Khandekar), पुणे वन विभाग के मुख्य वनसंरक्षक सुजय दोडाल (Sujay Dodal), और उप वन संरक्षक राहुल पाटिल (Rahul Patil) उपस्थित थे।

 

खांडेकर ने कहा, ‘तस्करी के लिए या अवैध रूप से घर में रखे गए कछुओं को वन विभाग ने छुड़ाया और उनकी सुरक्षा के लिए इन संस्थानों में रखा गया था। इनमें इंडियन रूफ टर्टल, क्राउन रिवर टर्टल, ब्राउन रूफ टर्टल, स्पॉटेड रिवर टेरापिन जैसी दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रजातियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (wildlife protection act), 1972 के तहत अनुसूची 1 में शामिल किया गया है।

 

इन कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में भेजने की जरूरत है। इस संबंध में गुवाहाटी (Guwahati) में टर्टल सर्वाइवल एलायंस (Turtle Survival Alliance) और असम वन विभाग (Assam Forest Department) के साथ सभी कछुओं को पूरी चिकित्सा प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके प्राकृतिक आवास में भेजने के लिए समन्वय किया गया है। असम वन विभाग इन प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ना सुनिश्चित करेगा।”

 

यह पहली बार है जब वन विभाग ने कछुओं की एक लुप्तप्राय प्रजाति को उनके मूल निवास स्थान में हवाई मार्ग से छोड़ा है।

साथ ही सामाजिक वनीकरण विभाग, टर्टल सर्वाइवल एलायंस इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था साथ ही असम वन विभाग और पुणे इन दोनों संस्था की मदद से पुणे वन विभाग की ओर से यह अनोखा उपक्रम चलाया गया। ऐसा राहुल पाटिल (Rahul Patil) ने कहा।

 

 

BHR Scam | बीएचआर पतसंस्था घोटाला व ठगी मामले में सुनील झंवर को 10 दिन की  पुलिस कस्टडी

Beed Crime | महाराष्ट्र के बीड़ में सास-ससुर ने बहु को भाई के बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनवाया ; बीड़ में घटी लज्जाजनक घटना