Pune: ‘इस’ कारण से मुझे शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करें; राष्ट्रवादी विधायक चेतन तुपे ने जयंत पाटिल को भेजा इस्तीफा

पुणे : हडपसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक व पुणे शहराध्यक्ष चेतन तुपे ने पार्टी के प्रदेशाअध्यक्ष जयंत पाटिल को पत्र लिखकर शहराध्यक्ष पद को छोड़ने की इच्छा जताई है।

दूसरे किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाए, यह मांग उन्होंने पत्र के माध्यम से की है। पार्टी ने तुपे के इस निवेदन को मान्य किया है अब तुपे की जगह पर किसे यह जिम्मेदारी दी जाएगी इस पर पूरे शहर की नजर रहेगी।

चेतन तुपे पिछले ढाई साल से पुणे शहराध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे विधायक के रूप में चुने गए। जयंत पाटिल को लिखे गए पत्र में उन्होने लिखा है कि निर्वाचन क्षेत्र में काम कअरने के लिए समय मिले इसके लिए मैंने शहराध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय लिया है। आपके मार्गदर्शन मे काम करते हुए पार्टी का जनाधार व्यापक करने के लिए काम किया, उससे बहुत कुछ सीखने को मिला। कई समस्याओं के बारे में जानकारी मिली। आने वाले समय में यह मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

हडपसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इसमे किसान, खेती मजदूर, औद्योगिक मजदूर, औद्योगिक वसाहत, झोपडपट्टी, टाऊनशिप ऐसे विविध वर्गो का समावेश है। इसलिए जनसंपर्क कायर रखने के लिए भरपूर समय देना पड़ता है। खुद के हित से ज्यादा पार्टी हित को प्रधानता देनेवाला कार्यकर्ता हूँ मैं। इसलिए मुझे शहराध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करे। दूसरे किसी व्यक्ति को इस पद पर काम करने का मौका दे, यह निवेदन चेतन तुपे ने पत्र के द्वारा जयंत पाटिल से की है।