Pune Fire News: 18 लोगों की आग में जलकर मौत; कंपनी मालिक निकुंज शाहा के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज

पुणे: ऑनलाइन टीम– पिरंगुट के केमिकल कंपनी में लगे भीषण आग मामले में पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया है, ऐसा ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख ने कहा है। इस आग में 18 कर्मचारी की मृत्यु हो गई। इसमे 15 महिलाएं शामिल हैं और 3 पुरुष हैं। इस मामले में पौड पुलिस थाने में एसवीएस कंपनी के मालिक निकुंज शहा (नि. सहकारनगर) पर सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्राथमिक जांच में मालिक द्वारा किए गए लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अशोक धुमाल कर रहे हैं।

एमआईडीसी इलाके में एसवीएस केमिकल बनाने की कंपनी है। यहाँ पर कीटनाशक का निर्माण किया जाता है और सेनेटाइजर भी बनाया जाता है। सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इसमे 18 कर्मचारी की मौत हो गई

इस आग में मृत कर्मचारी के नाम

मंदा भाऊसाहेब कुलट (45), संगीता उल्हास गोंदे (36), गीता भारत दिवारकर (38), त्रिशला संभाजी जाधव (33, सभी नि. मुलशी), सुरेखा मनोहर तुपे ( 45 , नि करमोली, मुलशी), सुनीता राहुल साठे (उम्र 28, नि. भालगुडी, मुलशी), अतुल लक्ष्मण साठे (23, नि, भालगुडी), सारिका चंद्रकांत कुदले (‌38, अवले, पिरंगुट), धनश्री राजाराम शेलार (22), सगीता अप्पाकवडे (33), शीतल खोपकर, महादेवी संजय अंबारे (35), अर्चना व्यंकट कवडे (33), मंगल बबन मरगले, सुमन संजय ढेबे, सीमा सचिन बोराडे (30), सचिन मदन घोडके (25) की मौत हुई है।

पहचान के लिए डीएनए टेस्ट

आग में जले 18 कर्मचारियो की जलकर मौत हो गई। इसमेन 15 महिला शामिल है। कर्मचारी का शरीर पूरि तरह से जल गया था, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। इसलिए ग्रामीण पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया। डीएने टेस्ट साथ ही ब्लड सैंपल से मृतक की पहचान करने की जानकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव ने दी। जल्द ही मृतक की पअहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुणे के पाषाण रोड पर न्यायवैदिक प्रयोगशाला के साथ नासिक,औरंगाबाद के प्रयोगशाला में सैंपल जांच के लिए भेजा गया।