Pune Fire | पुणे शहर में आतिशबाजी के कारण 26 जगहों पर आग लगने की घटना 

पुणे (Pune News) : लक्ष्मी पूजन के दिन शहर में अलग -अलग 26 जगहों पर छोटी-बड़ी आग (Fire) लगने की घटना  हुई है।  शहर में गुरुवार की शाम बड़े पैमाने पर आतिशबाजी (Pune Fire) की गई।  घर के छत पर रखे गए पुराने सामान  और कचरे पर जलते फटाके गिरने से 26 जगहों पर आग लग गई।  फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  यह जानकारी फायर ब्रिगेड दवारा दी गई है।  रात 11 बजे तक आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड के (Pune Fire)  पास आती रही।

सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) के नवशा मारुती मंदिर परिसर में शाम के वक़्त आग लग गई।  येरवड़ा, प्रभात रोड, कोथरुड, सहकारनगर, गुरुवार पेठ, मुंढवा परिसर में आग लगने की घटना हुई।  अधिकांश जगहों पर मामूली आग लगी थी।  घर के छत पर जमा पुराने सामान और पेड़ पर जलते फटाके गिरने से आग लगने की घटना हुई।  कुछ जगहों पर जलते फटाके कचरे पर गिरने से कचरे में आग लग गई।  एक जगह पर घर में मामूली आग लगने की घटना हुई है।  इस बार लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) के दिन बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की गई।  शाम छह बजे के बाद देर रात तक शहर में जगह-जगह आतिशबाजी (Pune Fire) होती रही.

 

कोंढवा (kondhwa) परिसर के उंड्री परिसर में गुरुवार की शाम महावितरण के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।  इस घटना में वहां से गुजर रहे लोग जख्मी हो गए।  उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  यह जानकारी फायर ब्रिगेड ने दी है।

 

Pune News | बाणेर-बालेवाड़ी -पाषाण : संकट के अंधेरे से दीपावली के प्रकाश की तरफ ले जाने वाला सुर संध्या एक अच्छा कार्यक्रम – मुरलीधर मोहोल