Pune Fire | पुणे के पिसोली इलाके में स्थित फर्निचर गोदाम में भयानक आग; लगभग 3 घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाने में मिली सफलता

पुणे (Pune News) : पिसोली (Pisoli) स्थित दगडे बस्ती में एक फर्नीचर गोदाम (Furniture Warehouse) में सुबह-सुबह भयानक आग (Pune Fire) लग गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम (Fire Brigade) को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। अभी वहां पर कूलिंग (Pune Fire) का काम शुरू है।

 

पिसोली स्थित दगडे बस्ती में आज सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास एक फर्नीचर गोदाम में आग (Fire) लग गई। इस आग की घटना के बारे में पता चलते ही पुणे (Pune) व पीएमआरडीए (PMRDA) की 14 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।  इस गोदाम के मालिक ने गोदाम को दो लोगों को किराए पर दिया था। लगभग 35 से 40 हजार स्कॉयर फूट के इस गोदाम में रात के समत कोई नहीं था।

गोदाम में सभी लकड़ी का सामान था। इसलिए आग पूरी तरह से फैल गया। दमकल टीम की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तब तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। आग की तीव्रता इतनी थी कि उस पर पानी का फव्वारा डालने के लिए भी दमकल की टीम (Fire Brigade) को आगे बढ़ना संभव नहीं हो रहा था।

 

दमकल के जवानों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह साढ़े छह बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। अभी वहां पर कूलिंग (Cooling) का काम शुरू है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

Indian Fisherman Killing | महाराष्ट्र के मछुआरों पर फायरिंग में एक की मौत, पाकिस्तानी नौसेना के 10 कर्मचारियों पर केस दर्ज

Pune | सांगवी, चिखली और हिंजवड़ी में तीन सड़क दुर्घटना ; एक की मौत, दो जख्मी