Pune Fire | पुणे में एक ही रात में आग की 4 घटनाएं! साबुन कंपनी, सब्जी की दुकान, AC डक्ट और ट्रक जलकर खाक

पुणे : शहर में कल रात एक ही दिन में चार जगह पर आग (Pune Fire) लगने की घटना हुई है। दमकल (Fire Brigade) के जवान जल्द से जल्द आग बुझाने में सफल रहे। रामटेकडी स्थित औद्योगिक बस्ती (Ramtekdi MIDC) में एक साबुन कंपनी के शेड में आधी रात को भयानक आग (Pune Fire) लग गई। दमकल की टीम आधी रात को जानकारी मिली। साबुन बनाने के लिए लगनेवाले कच्चे माल के शेड में आग लगी थी।

 

ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गया। दमकल की 4 गाड़ियां लगभग ढाई घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाने में सफल रही। इस शेड के पास तैयार साबुन भी रखा था। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बने हुए माल तक आग को फैलने (Pune Fire) नहीं दिया।

 

हडपसर (Hadapsar) स्थित भाजी मंडी की एक दुकान में आधी रात को 1 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई। इसमें पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।

 

उंद्री के एक बिल्डिंग में एसी डक्ट में आग लग गई। रात को 2 बजे के आसपास आग लगी थी। इस बिल्डिंग के पास में स्थित एक ऊंची बिल्डिंग के व्यक्ति को आग दिखा उसके बाद उसने दमकल को जानकारी दी। कोंढवा फायर स्टेशन (Kondhwa Fire Station) की गाड़ी तुरंत पहुंची। वहां पर सुरक्षा गार्ड की मदद से वहां रखे 10 सिलेंडर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

मार्केट यार्ड स्थित कृषि पणन कार्यालय के बाहर पर्किंग में खड़ी ट्रक में आग लग गई। ट्रक के केबिन तक आग पहुंच गया तो सुरक्षा गार्द ने दमकल को जानकारी दी। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

 

Pune Crime | पुणे के एच.पी ज्वेलर्स में गहनों पर हाथ साफ करनेवाली महिला गिरफ्तार

Pune ACP Transfer | पुणे के 3 सहायक आयुक्तों का इंटर्नल ट्रांसफर; ACP आरती बनसोडे और रमेश गलांडे का नाम शामिल