Pune | कोरोना काल में पुणे जिले के 1 हजार 920 बच्चे हुए अनाथ

पुणे (Pune News) : Pune | पिछले डेढ़ साल में कोरोना ने कई लोगों के करीबियों को अपना शिकार बना लिया। जिले में 1 हजार 920 बच्चों ने माता-पिता में से एक या दोनों को खो दिया है। यह जानकारी पुणे (Pune) जिला कोविड टास्क फोर्स (Covid Task Force) के नए आंकड़े सामने आए हैं। कोरोना काल में पिता को खोने वाले बच्चों की संख्या 1 हजार 621 है। वहीं 237 बच्चो ने अपनी मां को खो दिया। 62 बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।

 

उम्र वर्ग के हिसाब से देखा जाए तो 11 से 14 वर्ष के 566 बच्चों के एक या दोनों अभिभावक की मौत  (Death) हो गई है। 6 से 10 वर्ष के 518 बच्चे अनाथ (Orphan) हो गए हैं। 15 से 18 वर्ष के 493 बच्चे ने माता-पिता को खो दिया है। वहीं 6 साल से छोटे 335 बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। 19 से 23 साल के नौ युवा कोरोना काल (Corona Period) में माता-पिता में से एक को खोया।

 

महिला और बाल कल्याण विभाग (Women and Child Welfare Department) की शुरुआती आंकड़ो के अनुसार जिले में 2 हजार 218 बच्चों ने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया। इससे पहले कुछ नाम दो बार दर्ज हो गए थे इसलिए यह आंकड़ा ज्यादा था। साथ ही जानकारी भी अपर्याप्त थी।  अब इसमें सुधार किया गया है ऐसे में पुणे (Pune) शहर में 737, पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) में 365 और जिले के ग्रामीण इलाके में 748 बच्चों ने कोरोना काल में अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया है। बाकी के बच्चे (Child) जिले के नगर परिषद इलाके के हैं, यह जानकारी प्रशासन ने दी है।

 

 

Pune | पुलिस बिल्डिंग के लिए अलग पानी लाइन का काम शुरू