Pune | पुणे के दत्तवाड़ी में नौकरी जाने की वजह से मंदिर में जाकर दर्शन किया, इसके  बाद खुद पर वार कर युवक ने खत्म किया जीवन 

पुणे : Pune | मध्य प्रदेश के युवक ने नौकरी जाने की  वजह से निराशा में साने गुरूजी कॉलोनी (Sane Guruji Colony) के दत्त मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर खुद पर चाक़ू  से वार करने की चौंकाने  वाली घटना गुरुवार की रात हुई. इस युवक की ( Pune) उपचार के दौरान शुक्रवार की  सुबह मौत हो गई।

मृतक का नाम राजेंद्र रमेश महाजन (उम्र 22, नि – पुणे, मुल नि – बुन्हानपुर, मध्य प्रदेश ) है।  पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र ने गुरुवार  की रात साढ़े आठ बजे से 9 बजे के बीच  दत्तवाड़ी परिसर के साने गुरूजी कॉलोनी परिसर  के साईंबाबा के मंदिर आया।  मंदिर में आने के बाद बाबा के सामने नतमस्तक हुआ और हार पहनाया। इसके बाद बाहर आकर जेब से चाकू निकालकर पेट में मार लिया।  वह खून से लथपथ होकर  वही गिर पड़ा ।  इसकी जानकारी दत्तवाड़ी पुलिस को  मिली।  दत्तवाड़ी पुलिस   तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  काफी खून बह जाने की वजह से उपचार के दौरान राजेंद्र की सुबह  मौत  हो गई।  राजेंद्र के मोबाइल से उसके घर वालों को इस घटना की जानकारी दी गई।  बेटे का इंतजार कर रहे परिवार को इस खबर से   गहरा झटका लगा।  प;मध्य प्रदेश से परिवार पुणे पहुंचा।
शव का पोस्टमार्टम  करने के बाद   शव को परिवार को सौंप दिया गया।  इस मामले में दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है।  पुलिस इन्स्पेटर (क्राइम ) विजय खोमणे ने यह जानकारी दी।

 

Maharashtra | मनपा अधिकारी पर फायरिंग मामले में मीरा भाईंदर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; उत्तर प्रदेश से हमलावर गिरफ्तार 

 

Maharashtra | मीरा भाईंदर मनपा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक खांबित (Executive Engineer Deepak Khanbit) पर बोरीवली (Borivali) में हुई फायरिंग मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कर रही है।  मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच (Maharashtra) ने एक हमलावर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से रविवार को कब्जे में लिया। उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा।