Pune | पुणे में आंदोलन की वजह से फातिमा नगर चौक पर ट्रैफिक जाम

पुणे (Pune News) : Pune | वानवडी (wanwadi) में महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की ओर से संविधान चौक पर संविधान की प्रतिमा पर फूलों का हार अर्पित कर महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) की रैली की शुरुआत हुई। कुछ अनहोनी न हो इसके लिए वानवडी (Pune) में पुलिस (Police) का कड़क बंदोबस्त था।

 

आजाद नगर, सालुंखे विहार, केदारीनगर, शिवरकर रोड पर निकाली गई टू व्हीलर रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress), कांग्रेस (Congress) व शिवसेना (Shiv Sena) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने अन्य दुकानों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं की दुकानों को भी बंद करने की अपील की।

 

आगे यह रैली मुख्य सोलापुर रोड (Solapur Road) के फातिमा नगर चौक (Fatima Nagar Chowk) पर आई, इससे भीड़ होने के कारण ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) हो गया। रैली में तीनों पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गुटनेता आदि शामिल थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवरकर (Balasaheb Shivarkar) रैली में शामिल थे। साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप (Prashant Jagtap), पूर्व नगरसेवक शिवाजी केदारी (Shivaji Kedari), अभिजीत शिवरकर (Abhijit Shivarkar), साहिल केदारी (Sahil Kedari) और कार्यकर्ता मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। कुछ समय के बाद वानवडी का जनजीवन फिर से सामान्य देखने को मिला।

 

लखीमपुर खीरी में हुई घटना (Lakhimpur Kheri Incident.) निंदनीय है। संबंधित पर कार्रवाई करना जरूरी है। वहां पर जो घटना हुई है उसकी वजह से महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) कर महाराष्ट्र (Maharashtra) के व्यापारी, व्यवसायी को धंधा बंद करने की नीति गलत है। वानवडी में व्यापारी एसोसिएशन की ओर से महाराष्ट्र बंद को समर्थन नहीं है, लेकिन तानाशाही की वजह से व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी, ऐसा वानवडी व्यापारी एसोसिएशन (Wanwadi Merchants Association) के अध्यक्ष महेश पुंडे (Mahesh Punde) ने कहा।

 

 

Pune | बॉम्बे सैपर्स ने ‘विक्टरी फ्लेम’ की मेजबानी की