Pune Division Deputy Collectors Transfer | पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिले में उपजिलाधिकारी दर्जा के 16 अधिकारी का ट्रांसफर 

पुणे (Pune News), 18 सितंबर : राज्य राजस्व (State Revenue) और वन विभाग (Forest Department) के उपसचिव माधव वीर ने शुक्रवार की रात पुणे (Pune Division Deputy Collectors Transfer) के रेजिडेंट उपजिलाधिकारी पद (Resident Deputy Collector Post) पर  हिम्मत खराडे (Himmat Kharade) और हवेली उपविभागीय अधिकारी पद (Haveli Sub Divisional Officer Post) यानी प्रांत अधिकारी पद पर संजय आसवले (Sanjay Aswale) की नियुक्ति की।  इन दोनों के साथ पुणे विभाग (Pune Department) के 16 उपजिलाधिकारी दर्जा के अधिकारियों के ट्रांसफर (Pune Division Deputy Collectors Transfer) का आदेश जारी किया गया।

 

पुणे की  रेजिडेंट उपजिलाधिकारी   डॉ. जयश्री कटारे (Dr. Jayshree Katare) का ट्रांसफर मुद्रांक जिलाधिकारी (अंधेरी ) में किया गया है। सातारा (Satara) के भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे संजय आसवले (Sanjay Aswale) को  हवेली का उपविभागीय अधिकारी के रूप में नियुक्त  किया गया है. सचिन बाराकर (Sachin Barakar) के  ट्रांसफर  की वजह से कुछ समय से यह पद रिक्त था। पंढरपुर के उपविभागीय अधिकारी के र्रोप में गजानन गुरव की नियुक्ति की गई है।  सचिन ढोले (Sachin Dhole) के ट्रांसफर की वजह से यह पद रिक्त था।  गुरव ने पंढरपुर  उपचुनाव में चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में काम किया था।  विट्ठल जोशी (Vitthal Joshi) की की प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें भंडारा का रेजिडेंट उपजिलाधिकारी बनाया गया है।  कोल्हापुर के रेजिडेंट उपजिलाधिकारी पद पर शंकर जाधव (Shankar Jadhav) की नियुक्ति की गई है।

ट्रांसफर पाने वाले अधिकारी और नई पोस्टिंग

हिम्मत खराडे – रजिस्ट्रेशन उपमहानिरीक्षक से रेजिडेंट उपजिलाधिकारी, पुणे
संजय आसवले (भूमि अधिग्रहण अधिकारी, सातारा से उपविभागीय अधिकारी, हवेली)
गजानन गुरव – उपजिलाधिकारी, सोला से उपविभागीय अधिकारी, पंढरपुर
भाऊ गलांडे – रेजिडेंट उपजिलाधिकारी से उपजिलाधिकारी, भूमि अधिग्रहण, पुणे
प्रशांत आवटे – उपविभगीय अधिकारी से उपजिलाधिकारी, राजस्व, सातारा
किरण मुसले-कुलकर्णी – उपजिलाधिकारी, रोजगार गारंटी योजना से उपजिलाधिकारी, भूमि अधिग्रहण, सांगली
शंकरराव जाधव – उपजिलाधिकारी से सांगली रेजिडेंट उपजिलाधिकारी, कोल्हापुर
वसुंधरा बारवे – जिला आपूर्ति अधिकारी, सांगली से उपविभागीय अधिकारी, भूदरगढ़
आप्पासाहेब समिंदर – अनाज वितरण योजना अधिकारी से उपविभागीय अधिकारी, मंगळवेढा
उदयसिंह भोसले – उपविभागीय अधिकारी, मंगलवेढा से उपजिलाधिकारी, भूमि अधिग्रहण, उस्मानाबाद
जयश्री कटारे – रेजिडेंट उपजिलाधिकारी, पुणे से मुद्रांक जिलाधिकारी, अंधेरी, मुंबई
विजया यादव – उपजिलाधिकारी, सांगली से उपजिलाधिकारी, रोजगार गारंटी, सातारा
मोहिनी चव्हाण – जिला पुनर्वसन अधिकारी, सोलापुर से उपजिलाधिकारी राजस्व, सांगली
श्रीरंग तांबे – उपविभागीय अधिकारी, पाटन से जिला पुनर्वसन अधिकारी सोलापूर
सुनील गाढ़े – भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पुणे से उपविभागीय अधिकारी, पाटन

 

 

Pune | पुणे की  रेजिडेंट उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे का ट्रांसफर ! RDC पद पर हिम्मत खराडे जबकि हवेली के प्रांत अधिकारी पद पर संजय आसवले

GST council meeting | ….. इसलिए पेट्रोल, डीजल को GST के दायरे में लाने का निर्णय नहीं हो पाया; वित्त मंत्री ने बताई वजह