Pune | खेड़ में खरपुडी गांव के सरपंच विशाल काशिद पर जानलेवा हमला 

राजगुरुनगर (Rajgurunagar News), 17 सितंबर : Pune | खेड़ (Khed) तालुका के खरपुडी गांव के सरपंच विशाल अशोक काशिद (Vishal Ashok Kashid) पर अज्ञात व्यक्ति दवारा जानलेवा हमला (Attack) करने का प्रयास किया गया।  फोर व्हीलर का कांच तोड़कर पिस्तौल लगाया लेकिन सरपंच काशिद ने तेज़ गति से कार चलाकर इस घटना में बच गए है।  इस घटना (Pune ) से खरपुडी (Kharpudi) में खलबली मच गई है। इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ खेड़ पुलिस स्टेशन (Khed Police Station) में केस दर्ज किया गया है।

 

खरपुडी के सरपंच विशाल काशिद व उनके दोस्त 16 सितंबर की रात साढ़े दस बजे होटल में खाना खाकर घर जा रहे थे।  खेड़ कनेरसर मार्ग (Khed Kanersar Route) से खरपुडी गांव से सटी कच्ची सड़क से घर जाने के दौरान दो बाइक पर आये चार लोगों ने अपनी बाइक से सरपंच की कार रुकवा दी।  चारों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था।  इसकी वजह से काशिद उन्हें नहीं पहचान पाए।  उन्होंने डंडे से गाडी का कांच तोड़ने का प्रयास किया।  इसमें असफल रहने पर प;पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया।  आरोपियों ने कहा कि तुम्हे मस्ती चढ़ी है।  आज तुम्हारी मस्ती उतारता हूं।  इसके बाद जेब से पिस्तौल निकालकर सरपंच काशिद पर लगा दिया।  लेकिन चालाकी दिखाते हुए सरपंच से तेज़ गति से कार चलाकर इस घटना में अपनी जान बचा ली।

इस घटना को लेकर खरपुडी परिसर में खलबली मच गई है।  इस मामले में काशिद ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

 

Pune Crime | पुणे के उंड्री में जमानत पर छूटे गुंडे सूरज रसाल पर गैंग दवारा कोयते से हमला ; जान से मारने का प्रयास

Crime News | उल्हासनगर फिर से सहमा ! 6 वर्षीय बच्ची से मामा ने किया बलात्कार ; 2 महीने बलात्कार किये जाने का संदेह