अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए अब पुणे-दौंड मेमू ट्रेन चलेगी

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सिर्फ अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा के लिए पुणे से दौंड एवं दौंड से पुणे वापसी के लिए  विशेष शटल सेवाएं दी जा रही है। पहले यह पारंपरिक डिब्बों से चलाई जा रही थी, अब इन पारंपरिक डिब्बों की ट्रेन को अब  आगामी 08 अप्रैल से  मेमू ट्रेन सेवा के साथ परिवर्तित कर  चलाया  जाएगा।

इसकी समय सारणी इस प्रकार है, पुणे से दौंड  मेमू सं  01489  पुणे से सुबह  07.05  चलेगी और  08.43 पर दौंड पहुंचेगी। मेमू संख्या 01491 पुणे से  शाम 6.45 पर चलेगी और रात के 8..23 पर पहुंचेगी।  दौंड से पुणे के लिए मेमू सं.  01490  सुबह   07.05 पर चलेगी और पुणे  08.43 पर पहुंचेगी। मेमू संख्या 01492 दौंड से शाम 6.15 पर चलेगी और शाम 7.53 पर पुणे पहुंचेगी। यह दोनों विशेष मेमू सेवाएं आने जाने में पुणे से दौंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी।