Pune Crime | छेड़छाड़ की शिकायत करने पर नाराज; नाबालिग लड़की पर हथौड़े से जानलेवा हमला, तलेगांव की घटना ने पुणे सहमा

पुणे : राज्य में महिलाओं पर अत्याचार (Atrocity) की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। पुणे (Pune Crime) में भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं। अब पुणे (Pune Crime) के तलेगांव (Talegaon) से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देनेवाली खबर सामने आई है। एक युवक ने नाबालिग लड़की (Minor girl) के सिर पर हथौड़े से वार कर जानलेवा हमला किया। घटना से हड़कंप मच गया है।

 

पुणे जिले (Pune Crime) के तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने (Talegaon Dabhade Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना गुरुवार को हुई। पुलिस में छेड़छाड़ (Molestation) की शिकायत देने के कारण गुस्से में आरोपी ने लड़की पर हथोड़े से वार किया। घटना गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे की है।

 

आरोपी ने लड़की के सिर पर हथौड़े से वार करते हुए कहा, ”मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा, तुम्हें मार दूंगा।” घटना में पीड़ित लड़की (Victim Girl) गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता 17 साल की एक लड़की है। लड़की ने कुछ दिन पहले आरोपी शिवम शेलके (Shivam Shelke) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसी को लेकर आरोपी ने उसके ऊपर जानलेवा हमला (Attack) किया।

 

आरोपी शिवम शेलके 20 साल का है और तलेगांव दाभाडे (Talegaon Dabhade) का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

तालेगांव में एक नाबालिग लड़की को बार-बार सिरफिरे द्वारा परेशान किया जा रहा था,  इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिनदहाड़े बाजार में उसने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। पुलिस (Police) अगर कार्रवाई करती तो हमला टल सकता था। चित्रा वाघ ने निष्क्रिय पुलिस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Pune Crime | शर्मनाक! कंपनी की महिला के साथ अश्लील हरकत, असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

Ajit Pawar | पुणे में 1 फरवरी से स्कूल शुरू, 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन स्कूल में ही: अजित पवार