Pune Crime | पुणे से गायब युवक का शव 48 घंटे बाद अहमदनगर में मिला

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) जिले के शिरूर (Shirur) शहर के 23 वर्षीय आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) दो दिनों से लापता (Missing) थे। आज उसका शव पुणे-नगर महामार्ग (Pune-Nagar Highway) पर अहमदनगर जिले के वाडेगव्हाण के एक कुएं में मिला। मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार आदित्य का अपहरण कर धारदार हथियार (Pune Crime) से हत्या (Murder) की गई है।

 

आदित्य की हत्या (Murder) को लेकर शिरूर शहर में नाराजगी दिख रही है। नाराज परिजनों ने पुणे-नगर हाईवे पर वाडेगव्हाण (Wadegawan) में रास्ता रोको आंदोलन ( Rasta Roko Andolan) किया और हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक परिवार वालों ने शव को लेने से इंकार कर दिया है।

 

आदित्य की हत्या किसने की इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, जांच की जा रही है। पुणे (Pune) में अपराध का दर (Crime Rate) दिन-प्रति-दिन बढ़ता जा रहा है। पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए भाइयों के बीच हमेशा विवाद (Dispute) होता है। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना पुणे में हुई थी जिसमें सगी बड़ी बहन को आग लगाकर मारने की कोशिश की गई थी। पुणे (Pune) जिले के औंध तालुके में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी थी।

 

घायल महिला का इलाज ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर पुणे जिले के औंध तालुका स्थित अनुसया सोसाइटी में हुई। गिरफ्तार भाई का नाम शरद मनोहर पतंगे (Sharad Manohar Patange) (उम्र 45) है। घायल महिला का नाम राजश्री मनोहर पतंगे (Rajshree Manohar Patange) (उम्र 48) है। राजश्री और शरद दोनों सगे भाई-बहन हैं। बताया गया है कि दोनों का एक और भाई है।

 

 

Pune Crime | आर्थिक विवाद में पति-पत्नी की हत्या, चाकू से वारदात को दिया गया अंजामPune Crime | आर्थिक विवाद में पति-पत्नी की हत्या, चाकू से वारदात को दिया गया अंजाम