Pune Crime | चाकण की सीमा में बीच चौराहे पर कुश्ती तालीम चलानेवाले पहलवान नागेश कराले की गोली मारकर हत्या, पुणे सहित पिंपरी-चिंचवड में हड़कंप

पुणे : Pune Crime | कुश्ती तालीम चलानेवाले पहलवान नागेश सुभाष कराले (Nagesh Subhash Karale) (उम्र 38) की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या करने की घटना गुरुवार रात 9 बजे के आसपास हुई। हमलावर ने उनके ऊपर 4 गोलियां दागी। पुराने विवाद में इस घटना को अंजाम देने की जानकारी प्राथमिक जांच में सामने आई है। पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) ने तत्काल सभी जगह नाकाबंदी की है, हमलावर को ढूंढा जा रहा है। इस घटना की वजह से पुणे (Pune Crime) सहित पिंपरी चिंचवड इलाके में खलबली मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शेलपिंपलगांव स्थित मिलिंद बीयर शॉप के पास गुरुवार रात 9 बजे के आसपास नागेश कराले अपनी फोर व्हीलर में बैठ रहे थे, तभी एक गाड़ी में मौके का इंतजार कर रहे हमलावरों ने उनके ऊपर गोली चला दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चाकण के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इलाज से पहले ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

इस बीच, इस घटना की वजह से इलाके में खलबली मच गई है। पुराने विवाद में कराले पर हमला करने की जानकारी प्राथमिक जांच में सामने आ रही है। पुलिस ने हमलावर को ढूंढने के लिए चार टीम को रवाना किया है। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। इस मामले की आगे की जांच चाकण पुलिस और क्राइम ब्रांच की पुलिस कर रही है।

Omicron Restrictions Maharashtra | राज्य में फिर से प्रतिबंध! ओमिक्रॉन के खतरे को ध्यान में रखते हुए आज नई नियमावली जारी की जाएगी