Pune Crime | पुणे के मालवडेनगर में तेज़ गति से गाड़ी चलाने को लेकर महिला और उसके भाई के साथ मारपीट; पांच लोगों पर FIR

 
 

पुणे/पिंपरी, 9 अगस्त : (Pune Crime) मालवडेनगर (किवले ) में गाड़ी तेज़ गति से चलाने को लेकर पांच लोगों के गुट ने महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।  यह घटना (Pune Crime) देहुरोड में घटी।  साथ ही महिला के भाई पर लोहे की पाइप से मारपीट (Beating) करने की घटना बुधवार को हुई।  इस मामले में देहुरोड पुलिस स्टेशन (Dehuroad Police Station) में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

महिला से मिली जानकारी के अनुसार चंदू  झोंबाडे,   शार्दुल ठाकुर सहित अन्य चार से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात शिकायतकर्ता अपने दोस्त की पार्टी में गई थी।  शराब पिए होने की वजह से महिला ने बाहर आकर हॉर्न बजाकर गाड़ी चलाकर गई। इस पर चंदू झोंबाडे, ने महिला को रोकर पूछा की वह तेज़ गति से गाडी क्यों चला रही है।  इस दौरान झोंबाडे, और महिला के भाई में विवाद हो गया।  भाई ने विवाद खत्म कर बहन को घर लाया।
इसी दौरान चंदू ने शार्दुल ठाकुर सहित चार पांच लोगों को लेकर शिकायतकर्ता के घर पर पहुंच गया।  सभी ने घर में घुसकर महिला के भाई को लोहे की पाइप से मारकर जख्मी कर दिया।  साथ ही शिकायतकर्ता महिला के साथ गाली-गलौज कर लात-घूसों से मारा। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।  मामले की जांच देहुरोड पुलिस कर रही है।

 

Pune News | पुणे: भाजपा की नाकामी की वजह से जायका प्रोजेक्ट में पुणेवासियों पर 600 करोड़ का बोझ; पीठ थपथपाने की बजाय भाजपा जवाब दे 

नदी सुधार योजना के जायका प्रोजेक्ट (Jica Project) का हल निकलने की वजह् से भाजपा (BJP) के नेता अपनी पीठ थपथपा रहे है।  इन्हीं नेताओं की नाकामी की वजह से प्रोजेक्ट का 600 करोड़ का नुकसान पुणेवासियों (Pune News) पर पड़ेगा।  यह तीखी टिप्पणी पूर्व विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Maharashtra Pradesh Congress Committee) के उपाध्यक्ष मोहन जोशी (Mohan Joshi) ने की है।