Pune Crime | पुणे के लोणीकंद में भाई के साथ अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या

पुणे, 24 अगस्त : Pune Crime | पत्नी का देवर के साथ अनैतिक संबंध (immoral relationship)  होने के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या (murder) कर दी।  सोमवार की सुबह पुणे (pune) के लोणीकंद (lonikand) परिसर के लेबर कैंप यह घटना (Pune Crime) घटी।  घटना के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार (arrest) कर लिया है।

मृतक महिला का नाम अनु राजू मिर्जा (उम्र 28 ) है।  इस मामले में उसके पति राजू पुनाराम मिर्जा (उम्र 30 ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राजेश मिर्जा ने लोणीकंद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाला मिर्जा परिवार पुणे के लोणीकंद परिसर में कंस्ट्रक्शन साइट में काम करता है।  यही बने लेबर कैंप में वह रहते थे। यहां पर आरोपी राजू का भाई और अनु का देवर इसी परिवार के साथ रहता था।  दोनों के बीच बातचीत होती थी जिसके वजह से राजू को शक हुआ.
आज सुबह राजू मिर्जा उस कमरे में आया जहां उसकी पत्नी सो रही थी।  उसने पत्नी को बाहर बुलाया।  बातचीत में उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया. राजू ने पूछा तुम मेरे भाई के साथ क्यों बात करती हो ? उसके परिवार के साथ रहती हो।  इसके बाद प्लास्टिक की थैली से चाकू निकालकर पत्नी के पेट पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने उसे ढूंढ कर पकड़ लिया।

 

Narayan Rane | मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित बयान की सजा मिलेगी ? नारायण राणे के खिलाफ नाशिक के बाद महाड़ और पुणे के केस दर्ज

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद नारायण राणे (Narayan Rane) के खिलाफ एक और केस दर्ज  किया गया है।