Pune Crime | पति का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही पत्नी की हादसे में मौत

पिंपरी : Pune Crime | मृत पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस से कर्नाटक अपने गांव ले जाते वक्त टायर पंक्चर हो गया और टायर बदलते वक्त तेज रफ्तार टेम्पो द्वारा एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस में पति के शव के साथ बैठी पत्नी और एंबुलेंस चालक की मौत (Death) हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चों के साथ एंबुलेंस का क्लीनर घायल हो गए। शुक्रवार के तड़के पुणे के बावधन स्थित चांदनी चौक (Chandni Chowk) में यह हादसा (Pune Crime) हुआ।

 

इस हादसे में मरनेवालों में एंबुलेंस चालक महेश विश्वनाथ सरवडे (Mahesh Vishwanath Sarwade) (44, निवासी कोपर खैरणे, नवी मुंबई), सीताबाई हरी चव्हाण (Sitabai Hari Chavan) (54, निवासी तलोजा, पनवेल) का समावेश है। उनके साथ मनोहर हरी चव्हाण (Manohar Hari Chavan) (25), राजा हरी चव्हाण (Raja Hari Chavan) (35), शिवाजी मारुती खडतरे (Shivaji Maruti Khadtare) (30) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर गोपाल भीमला चव्हाण (Gopal Bhimla Chavan) (निवासी तलोजा एमआयडीसी, पनवेल) ने हिंजवडी पुलिस थाने (Hinjewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार पुलिस (Police) ने आयशर टेम्पो के चालक के विरोध में मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चव्हाण परिवार मूल कर्नाटक के रहवासी हैं और रोजी रोटी के लिए तलोजा में बस गया है। सीताबाई के पति हरी चव्हाण का हालिया देहांत हो गया। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए तलोजा से कर्नाटक ले जाया जा रहा था। इसके लिए महेश सरवडे का एंबुलेंस किराये पर लिया गया था। शुक्रवार के तड़के पांच बजे के करीब बावधन के चांदनी चौक में पहुंचने के बाद एंबुलेंस का टायर पंक्चर हो गया। इस कारण सरवडे अपनी एंबुलेंस के किनारे लगाकर क्लीनर खड़तरे के साथ टायर बदल रहे थे। गोपाल के साथ मनोहर और राजा भी एंबुलेंस से उतरकर नीचे खड़े थे जबकि उनकी मां सीताबाई भीतर ही पति के शव के साथ बैठी रही। इस दौरान एक तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इसमें एंबुलेंस चालक सरवडे और सीताबाई की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से भाग निकला। फौजदार अजित काकडे (Faujdar Ajit Kakde) मामले की छानबीन में जुटे हैं।

 

 

 

Pune | मोशी में प्रस्तावित न्यायालय के लिए 16 करोड़ मंजूर

 

Pune Crime | पहलवान की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार