Pune Crime | पुणे के विमान नगर की लुटेरी दुल्हन : 9 लाख का चूना लगाकर हुई फरार 

पुणे (Pune News) : Pune Crime | दृष्टिहीन व्यक्ति की शादी कराने के बाद नई दुल्हन और शादी कराने वालों ने दूल्हे से करीब 9 लाख रुपए की ठगी (Fraud) की है।  7 महीने तक वैवाहिक जीवन जीने के बाद दुल्हन ने घर से गहने और पैसे लेकर फरार (Pune Crime) हो गई है।  इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन (Viman Nagar Police Station) में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज (FIR) कराया गया है।

इस मामले में विनोद केसाराम चौधरी (Vinod Kesaram Chowdhary) (उम्र 30, नि – रेशमा रिवेरा सोसायटी, विमान नगर ) द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कैलाश कुमार सिंघवी (Kailash Kumar Singhvi), सारिका बंब (Sarika Boub), नंदलाल बंब ( Nandlal Bumb), कमलाबार्स बंब (Kamalabars Bumb), और राजू कोठरी (Raju Kothari) के खिलाफ ठगी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी दोनों आंखों से दृष्टिहीन है।  वे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reserve Bank of India) में काम करते है।  दृष्टिहीन होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही थी।  इसी दौरान समाज के कैलाश कुमार सिंघवी (Kailash Kumar Singhvi) के जरिये सारिका बंब के घर गए।  मध्यस्थता कराने वालों ने विनोद से कहा कि शादी के लिए पैसे देने होंगे।  यह कहकर समय-समय पर 8 लाख 73 हज़ार रुपए लिए।

 

इस दौरान दुल्हन ने नई शादीशुदा जिंदगी बिताते हुए अलमारी से 33 हज़ार रुपए के गहने और 20 हज़ार रुपए केस लेकर फरार हो गई।  विनोद ने उससे बार-बार फ़ोन पर संपर्क  करने का प्रयास किया।  उसने वापस आने का आश्वासन दिया।  लेकिन इसके बाद उसने अपना फ़ोन बंद कर लिया।  उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो वह फ़र्ज़ी पाया गया।  जनवरी 2021 से जुलाई 2021 के बीच यह घटना हुई।  मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर कोल्लुरे (Police Sub Inspector Kollure) कर रहे है।

 

 

Aurangabad Crime | औरंगाबाद में प्रेमिका की हत्या कर फरार  प्रेमी लोनावला से गिरफ्तार