Pune Crime |  तुरंत अमीर बनने के लिए चोरी करता था बाइक, लेकिन ऐसे फंसा क्राइम ब्रांच के जाल में 

 

पुणे : Pune Crime | तुरंत अमीर बनने के लिए पुणे शहर में बाइक चोरी करने वाले शातिर अपराधी को क्राइम ब्रांच यूनिट 2 (Crime Branch Unit 2) की टीम ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है।  आरोपी के खिलाफ पुणे और आसपास के परिसर में बाइक चोरी का केस दर्ज है।  गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में चार वाहन चोरी (Pune Crime) का खुलासा हुआ है।  उसके पास से सवा लाख रुपए का माल जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रकांत विष्णु वाघमारे (उम्र 27, नि – अंत्रोली, तालुका- वेल्हे ) है. क्राइम ब्रांच यूनिट दो की टीम ने यह कार्रवाई मालधक्का चौक में की।  आरोपी दवारा  शिरवल, हवेली, सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा में बाइक चोरी करने की जानकारी जांच में सामने आई है।
मालधक्का  चौक में एक व्यक्ति के चोरी के बाइक साथ होने की जानकारी पुलिस हवलदार नामदेव रेणुसे को मिली थी। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर चंद्रकांत वाघमारे को कब्जे में लिया।  उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने पास मौजूद बाइक साधू वासवानी चौक से चोरी करने की बात  कबूल की। उसके पास से   शिरवल, हवेली, सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा में चोरी की  गई बाइक जब्त कर ली गई है।
यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर क्रांति कुमार पाटिल, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश मोरे, पुलिस सब इस्पेक्टर वैशाली भोसले, यशवंत आंब्रे, नामदेव रेणुसे, गजानन सोनुने, चेतन गोरे और निखिल जाधव की टीम ने की।

 

Maharashtra | मनपा अधिकारी पर फायरिंग मामले में मीरा भाईंदर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; उत्तर प्रदेश से हमलावर गिरफ्तार 

Maharashtra | मीरा भाईंदर मनपा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक खांबित (Executive Engineer Deepak Khanbit) पर बोरीवली (Borivali) में हुई फायरिंग मामले की जांच मुंबई पुलिस  (Mumbai Police) कर रही है।  मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच (Maharashtra) ने एक हमलावर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से रविवार को कब्जे में लिया। उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा।