Pune Crime | नियंत्रण खोने से हुए हादसों में 2 दोपहिया सवारों की मौत 

पिंपरी : Pune Crime | नियंत्रण खोने से हुए अलग- अलग हादसों में 2 दोपहिया सवारों की मौत (Death) हो गई है। तलेगांव दाभाड़े (Talegaon Dabhade Police Station) और सांगवी पुलिस थानों (Sangvi Police Station) की सीमा में ये हादसे (Pune Crime) हुए हैं। इनमें भरत यशवंतराव बोरसे (Bharat Yashwantrao Borse) (46, निवासी तलेगांव दाभाडे, मावल, पुणे) और संतोष दत्तात्रय धस (Santosh Dattatreya Dhas) (23, निवासी सहकारनगर, पिंपले गुरव, पुणे) की मौत हुई है। इस बारे में तलेगांव दाभाड़े और सांगवी पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

 

तलेगांव दाभाडे पुलिस (Talegaon Dabhade Police) में चंद्रकांत यशवंतराव बोरसे (Chandrakant Yashwantrao Borse) (46, निवासी तलेगांव दाभाडे, मावल, पुणे) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार भरत बोरसे 20 दिसंबर की दोपहर सवा एक बजे के करीब पुणे मुंबई हाइवे (Pune Mumbai Highway) से जा रहे थे। सोमाटणे घाट में तेज रफ्तार के चलते उन्होंने दोपहिये पर से अपना नियंत्रण खो दिया। दोपहिया स्लिप हो जाने से वे नीचे गिर गए और सिर पर गहरी चोट रहने से उनकी मौत हो गई।

 

सांगवी पुलिस थाने में हवलदार महेश नथ्थू कारभल (Mahesh Nathu Karbal) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, संतोष धस 14 दिसंबर की रात सवा 12 बजे के करीब कोकणे चौक (Konkane Chowk) से पिंपले गुरव की ओर जा रहे थे। सुदर्शननगर अंडरपास में रफ्तार के चलते डिवाइडर से संतोष की दोपहिया टकरा गई। इसमें सिर और मुंह पर गहरी चोट आने से उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

Pune Crime | चाकण की सीमा में बीच चौराहे पर कुश्ती तालीम चलानेवाले पहलवान नागेश कराले की गोली मारकर हत्या, पुणे सहित पिंपरी-चिंचवड में हड़कंप

 

Pune News | मोदी देश और पिंपरी में भाजपा चिकित्सा सेवा बेचने पर अमादा