Pune Crime | रिश्वतखोरी मामले में नगर निगम के दो लिपिक सस्पेंड

पिंपरी : Pune Crime | पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के कर संग्रह विभाग (tax collection department) के दो लिपिकों को आय के हस्तांतरण और कर रसीद में सुधार के लिए रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त राजेश पाटिल ने इन लिपिकों की विभागीय जांच के आदेश दिए (Pune Crime) हैं। निलंबित लिपिकों के नाम प्रवीण शांताराम कोठावले (Praveen Shantaram Kothawale), हैबाती विट्ठल मोरे (Haibati Vithal More) हैं। ये दोनों लिपिक नगर निगम के थेरगांव स्थित कर संग्रहण कार्यालय में कार्यरत थे।

 

कोठावले और मोरे ने संपत्ति हस्तांतरण और कर की रसीद में दुरुस्ती के लिए साढ़े आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। उन्हें रिश्वत लेते हुए 18 दिसंबर को रिश्वत रोकथाम विभाग (Bribery Prevention Department) ने रंगेहाथ पकड़ा था। उनके खिलाफ वाकड पुलिस स्टेशन (Wakad Police Station) में मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों लिपिकों ने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरूपयोग किया। उनके इस अभद्र दुर्व्यवहार से निगम की छवि धूमिल हुई है। इसलिए कोठावले और मोरे को गिरफ्तारी की तारीख से निलंबित कर दिया गया। आयुक्त राजेश पाटिल (Rajesh Patil) ने उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

 

Pune News | 24 घंटे जलापूर्ति योजना की लागत साढ़े 11 करोड़ से बढ़ी

 

Pune Crime | पति का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही पत्नी की हादसे में मौत

 

Pune News | अब नए साल में ही होगी प्रभाग संरचना जारी

 

Pune News | इनोवेटिव वर्ल्ड स्कूल में सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक का त्रिवेणी संगम: ब्रिगेडियर बिष्ट