Pune Crime | पुणे के उरुली देवाची और कोंढवा में महिला और नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 

पुणे (Pune News) : शहर (Pune Crime) में महिलाओं के साथ अत्याचार (Atrocity) की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।  कोंढवा (kondhwa) में दो नाबालिग लड़की (Minor girl) दुकान में खरीदारी करने गई थी।  उनके सामने ही अश्लील वीडियो लगाकर उनके साथ छेड़छाड़ (Molestation) किये जाने की घटना सामने आई है।  उरुली देवाची (Uruli Devachi) में मैनेजर का काम करने वाली महिला के साथ भी छेडाफड की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इन मामलों में क्रमशः कोंढवा (Kondhwa Police Station) और उरुली देवाची पुलिस स्टेशन ( Uruli Devachi Police Station) में केस दर्ज कराया गया है।

 

कोंढवा में 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।  इसके अनुसार 27 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।  पीड़ित लड़की (victim girl) आरोपी के दुकान में सामान खरीदने गई थी।  इसी दौरान आरोपी ने उसके सामने अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो लगा दिया।  सामान देने के दौरान अश्लील हावभाव कर लड़की से छेड़छाड़ की. इस मामले में आरोपी के खिलाफ बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून (Child Sexual Abuse Prohibition Act) के अनुसार केस दर्ज किया गया है।  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उरुली देवाची में गोदाम में काम करने वाली मैनेजर कामगार महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।  इस मामले में लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन (Loni Kalbhor Police Station) में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  गिरफ्तार आरोपी का नाम मंगेश बादोले (उम्र 34, नि – मंतरवाड़ी, उरुली देवाची) है।  इस मामले में 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता महिला मैनेजर है और वह गोदाम में काम कर रही थी।  आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसके करीब आने का प्रयास कर रहा था। इसका महिला ने विरोध किया था।  इस पर आरोपी ने महिला के साथ गाली गलोज कर उसके साथ छेड़छाड़ की।  इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

 

Pune Crime | पुणे के रामटेकडी में दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 लाख 30 का सामान चोरी

Pune Crime | शनिपार के पास महिला के हाथ से चोर ने एक लाख की चूड़ी पर हाथ साफ किया