Pune Crime | पुणे के फुरसुंगी में दर्दनाक घटना! उधार के पैसे को लेकर बदन पर पेट्रोल डालकर जलाकर दोस्त की हत्या 

पुणे : Pune Crime | उधार दिए गए पैसे वापस नहीं करने से  चिढ़कर अपने दोस्त के बदन पर पेट्रोल डालकर उसे जला देने की चौंकाने वाली घटना हुई है. यह घटना फुरसुंगी (Fursungi) के पास गुरुवार को हुई।  उपचार के दौरान उसकी  मौत हो गई।  हड़पसर पुलिस (Hadapsar Police) ने हत्या (murder) का केस दर्ज (Pune Crime) किया है।  मृतक का  नाम संतोष दादाराव कागदे (उम्र 51, नि – भैरवनाथ मंदिर के पास, आंबेगांव बुद्रुक )  है।  इस मामले में  हड़पसर पुलिस ने मनोज मोहन कांदे (उम्र 28, नि – संकेत विहार, फुरसुंगी ) को गिरफ्तार (arrest) कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कागदे और मनोज कांदे दोनों दोस्त थे।  वह जो काम मिल जाता था कर लेते  थे।  संतोष कागदे ने  मनोज कांदे से उधार पर कुछ पैसे लिए थे।  लेकिन वह पैसे वापस नहीं कर रहे थे।  इसकी वजह से उनके बीच विवाद होता रहता था।  पैसे वापस नहीं मिलने से मनोज चिढ़ गया था। गुरुवार को मनोज संतोष को ठिकाने लगाने के इरादे से सुबह 10 बजे फुरसुंगी के संकेत विहार के पास के एक कुए के पास संतोष को मिलने के लिए बुलाया था. संतोष के आने पर उसने पैसों को लेकर पूछा।  संतोष ने पैसे देने में टालमटोल की।
इसके बाद मनोज के कहा कि तुम पर पेट्रोल डालकर तुम्हे खत्म करता हूं।  इसके बाद बोतल में लाये पेट्रोल संतोष के बदन पर डाल दिया। इसके बाद उसे आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।  इस घटना में संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे तुरंत ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उनका बयान लेकर हत्या के प्रयास का  केस दर्ज कर लिया है।   उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे संतोष की मौत हो गई. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस इंस्पेक्टर अडागळे मामले की जांच कर रहे है.

 

Pune | पुणे के देहू में दादी की मौत से नाराज परिवार वालों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़ ; पुणे की घटना का LIVE VIDEO