Pune Crime | नो एंट्री से आने पर रोके जाने को लेकर मारपीट कर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने की ट्रैफिक पुलिस को धमकी

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Crime | नो एंट्री से आने पर ऑनलाइन दंड लगाने से चिढ कर महिला ने अपने दोस्तों को बुलाया। उसने ट्रैफिक पुलिस से मारपीट कर कहा कि तुमने हमारी शिकायत की तो तुम्हारे खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत करूंगा। (Pune Crime)

 

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी संपत करवंडे ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार रोहन जावळे (27) और प्रेम यशवंत राऊत (20, दोनों नि. शिवाजीनगर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सृष्टी यशवंत राऊत और उसकी दादी शशिकला अशोक राऊत (नि. शिवाजीनगर) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना अलका टॉकीज के पास तिलक चौक में गुरुवार की शाम साढ़े पांच से साढ़े छह के बीच हुई। (Pune Crime)

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता तिलक चौक में ट्रैफिक नियमों का पालन करवा रहे थे। केलकर रोड से तिलक चौक पर आने पर रोक लगी है। इसके बावजूद सृष्टी राऊत नो एंटी से तिलक चौक आई। शिकायतकर्ता ने उन्हें रोका तो वह विवाद करने लगी।

 

शिकायतकर्ता ने वाहन में लाइसेंस नहीं होने के कारण ऑनलाइन दंड लगाकर जाने दिया। इसके बाद सृष्टी राऊत रोहन जावळे, प्रेम राऊत व शशिकला राऊत को साथ लेकर आई। इन तीनों ने शिकायतकर्ता को हाथ से मारा। और उनका शर्ट पकड़कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। सृष्टी व रोहन जावळे ने शिकायतकर्ता से कहा कि तुमने अगर हमारे खिलाफ शिकायत की तो मेरा पति तुम्हारे खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराएंगे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुंभारे मामले की जांच कर रहे गई।

 

Web Title :- Pune Crime | threatened the pune traffic police to beat him up and file a molestation complaint as he was stopped by the no entry route

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

 

Pune Crime | जेल से छूटने के बाद आरोपी ने जेल की महिला रक्षक को लगाया चूना

 

Pune PMC News | शुक्रवार पेठ के सिटी पोस्ट से लगी गली के 40 स्टॉल्स सील, मनपा गैरकानूनी व्यवसायियों की परमिट रद्द करेगी