Pune Crime | पुणे के तलेगांव में विवाहित बहन के साथ भाई ने किया घिनौना काम ; पति के घर पर नहीं होने पर आया मिलने और….. 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) के पास तलेगांव परिसर में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक युवक दवारा  अपनी विवाहित ममेरी बहन के साथ ढाई साल से बलात्कार (Rape) करने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।  पीड़ित महिला (Victim Girl) का बलात्कार करने का वीडियो पति को दिखाने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार बलात्कार (Pune Crime) किया।  पिछले ढाई साल से आरोपी अपनी ममेरी बहन का शोषण करता आ रहा था।  आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर आख़िरकार 34 वर्षीय महिला ने अपने ममेरे भाई के खिलाफ पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज करा दी है।

पीड़ित बहन की शिकायत पर तलेगांव पुलिस (Talegaon Police) ने आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  आरोपी युवक को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार (Arrest) नहीं किया है। घटना की जांच चल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती विवाहित है और पुणे (Pune) जिले के  तलेगांव (Talegaon) परिसर में रहती है।  एक दिन उसका ममेरा भाई उसके घर  आया था। इस दौरान उसका पति घर पर नहीं था।
घर में उसके पति को न देखकर ममेरा भाई उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और बलात्कार किया।  कुकर्मी यही नहीं रुका।  उसने महिला के साथ बलात्कार का वीडियो (Rape Video) अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।  इसके बाद यह वीडियो उसके पति और रिश्तेदारों को दिखाने की धमकी दी।  इसके बाद घर के बाहर भी ममेरे भाई ने उसके साथ कई बार बलात्कार (Rape) किया।
पिछले ढाई साल से वह महिला को परेशान कर रहा था।  प्रताड़ना से तंग आकर आख़िरकार उसने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।  पुलिस (Police) ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  जनवरी 2019 से जून 2021 तक आरोपी ने कई बार बलात्कार किया।