Pune Crime | ED दवारा जब्त की गई  बिल्डर डी. एस. कुलकर्णी (DSK) की 40 हज़ार स्क्वायर फ़ीट के सीलबंद बंगले में चोरी ; मची खलबली 

पुणे (Pune News) : Pune Crime | हज़ारों निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) करने के मामले में ईडी (ED) दवारा जब्त की  गई  बिल्डर डी एस कुलकर्णी (D S Kulkarni) के  बंगले में  चोरी होने की  घटना (Pune Crime) सामने आई है.

 

इस मामले में भाग्यश्री अमित कुलकर्णी (Bhagyashree Amit Kulkarni) (उम्र 37, नि – मार्बल आर्च सोसायटी, गणेश खिंड रोड) ने  शिकायत दर्ज कराई है।  चोरी (Theft) की यह घटना 16 अक्टूबर 2019 से 11 अक्टूबर 2021 के बीच हुई है ।

 

 

बिल्डर डी एस कुलकर्णी (Builder D S Kulkarni) दवारा  चतुश्रृंगी मंदिर के पास 2006 में सप्तशृंगी नाम से बनवाया गया खास बंगला है। करीब 40 हज़ार स्क्वायर फ़ीट में फैला यह बंगला (Bungalow) पहाड़ी के किनारे है। निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में पुणे आर्थिक क्राइम ब्रांच (Pune Economic Crime Branch) ने उन्हें करीब 4 वर्ष पहले गिरफ्तार (Arrest) किया था।  इसके बाद ईडी (ED) ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर यह बंगला जब्त कर लिया था ।  तभी से यह बंगला बंद है।

 

 

कुलकर्णी परिवार  (Kulkarni Family) के खिलाफ ईडी दवारा  केस दर्ज कर जब्त किये जाने की वजह से यह बंगला बंद था।  इस बंगले में चोरी होने के संदेह में शिकायतकर्ता ने ईडी के अधिकारियों, पुलिस व पंच के सामने निरीक्षण किया।  बंगले के दरवाजे का ताला व सील किसी चोर (Thief) ने तोड़कर बंगले से 8 एलईडी टीवी, कंप्यूटर, 3 सीडी प्लेयर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मंदिर की चांदी, कैमरा, गिजर सहित 6 लाख 95 हज़ार रुपए का सामान चोरी किया  है।

 

 

पहाड़ी के किनारे के इस बंगले में पहाड़ी से चोर के आने का संदेह है।  पिछले 2 वर्षों से यह बंगला बंद होने के कारण यह चोरी  हुई हो।  यह आशंका पुलिस ने जताई है।  सहायक पुलिस इंस्पेक्टर जाधव (Assistant Police Inspector Jadhav) मामले की जांच कर रहे है।