Pune Crime | पुणे पुलिस आयुक्तालय के गेट पर खुद को आग लगाने वाले की मौत 

पुणे (Pune News), 20 अगस्त : पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय (Pune City Police Commissionerate) के गेट पर खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति (Pune Crime) की उपचार के दौरान मौत (Death) हो गई है।  इस संबंध में पुलिस (Police) ने जानकारी दी है।  मृतक का नाम सुरेश विट्ठल पिंगले (Suresh Vithal Pingle) (नि – खड़की ) है।  बुधवार की सुबह 11 बजे सुरेश पिंगले ने पुलिस आयुक्तालय की गेट पर ज्वलनशील पदार्थ (combustible material) बदन पर डालकर खुद को  आग लगा लिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।  उपचार के दौरान उसकी मौत (Pune Crime) हो गई है।

 

आयुक्तालय के गेट पर खुद को आग लगाए जाने की घटना से खलबली मच गई थी।  बंड  गार्डन   पुलिस स्टेशन  (Bund Gardens Police Station) के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर (Senior Police Inspector) घटनास्थल पर पहुंचे थे. गंभीर रूप से जख्मी पिंगले को फरासखाना पुलिस स्टेशन (Faraskhana Police Station) की सीमा में सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  इस मामले में बंड  गार्डन  पुलिस स्टेशन(Bund Gardens Police Station) में केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

—————————————————————————————————————————

 

Nitin Landge Bribe Case | महाराष्ट्र के पुणे में होर्डिंग रिश्वत मामला : पैसों में 16 लोगों को देना पड़ता है ! कमीशन को लेकर हुई बातचीत रिकॉर्ड ; जाने कोर्ट का फैसला

पुणे (Pune News), 20 अगस्त : होर्डिंग लगाने के लिए वर्क ऑर्डर के करारनामा पर सिग्नेचर करने के लिए एक लाख 18 हज़ार रुपए की रिश्वत (Nitin Landge Bribe Case) लेने के मामले में पिंपरी चिंचवड़ मनपा (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) के अध्यक्ष के पीए ज्ञानेश्वर पिंगले (Dnyaneshwar Pingle) ने शिकायतकर्ता कॉन्ट्रैक्टर से कहा कि  कमीशन के पैसे में से 16 लोगों को देना पड़ता है।  साथ ही स्थाई समीति अध्यक्ष नितिन लांडगे (Nitin Landge Bribe Case ) को भी पिंगले ने कमीशन में 3% की बजाय 2% देने के आदेश की बातचीत रिकॉर्ड हुई है।  यह दलील सरकारी वकील रमेश घोरपड़े (Ramesh Ghorpade) ने गुरुवार को कोर्ट (Court)  में दी।  यह मामला एक बड़ा रैकेट होने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।

 

Pune Crime | पुणे के उत्तमनगर में पुराने विवाद को लेकर युवक पर कोयते से सपासप वार, 3 लोगों पर FIR

Pune Crime | मकोका मामले में फरार गायकवाड़ बाप-बेटे पर पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किया गया गिरफ्तार