Pune Crime | किशोर पर यौनाचार के आरोपियों से एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात उजागर

पुणे : Pune Crime | मोबाइल में रही वीडियो कलिल से एक 12 साल के लड़के का यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद गिरफ्तार (Arrested) किए गए आरोपियों से एक किशोर उम्र की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात का खुलासा हुआ है। हवेली तालुका के दोणजे गांव में यह वारदात हुई थी। इसके चलते किशोर उम्र के लड़के के साथ यौनाचार मामले (Pune Crime) में गिरफ्तार  ईश्वर शिंदे (Ishwar Shinde) (20), कुणाल भांगरे (Kunal Bhangre) (19) और निलेश नेटके (Nilesh Netke) (21) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ईश्वर शिंदे को तलजाई पठार परिसर में पेट्रोलिंग करते वक्त पुलिस टीम (police team) ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था। उसका मोबाइल कब्जे में लेकर उसे खंगाला गया तब उसमें दो लोग मिलकर एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो क्लिप पायी गई। जब ईश्वर से पूछताछ की गई तब उसने स्वीकार किया कि यह वीडियो उसी ने शूट किया है। यह घटना इसी साल दिवाली के दौरान घटी है। इसके बाद पुलिस ने उस पीड़ित लड़के को ढूंढ निकाला। फिर उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार मामला दर्ज कर पुलिस ने पहले ईश्वर को गिरफ्तार किया और बाद उसके साथियों को भी धरदबोचा। यह वारदात हवेली पुलिस (Haveli Police) की सीमा में हुई थी इसलिए आरोपियो को हवेली पुलिस के हवाले किया गया। अब उनसे एक किशोर उम्र की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का खुलासा हुआ है। हवेली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

 

 

Pune Crime | रिश्वतखोरी मामले में नगर निगम के दो लिपिक सस्पेंड

 

Pune Crime | हिंदी फिल्मों की स्टाइल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़