Pune Crime | पुणे के कोंढवा रोड  में यूएई  की करेंसी खरीदने का मोह महंगा पड़ा ; 2 लाख रुपए देने पर मिला कपडा धोने का साबुन 

पुणे (Pune News), 20 सितंबर : Pune Crime | कम कीमत में यूनाइटेड अरब अमीरात (United Arab Emirates) (यूएई ) की करेंसी (UAE Currency) दिरहम खरीदने का मोह एक युवक को महंगा पड़ गया है।  2 लाख रुपए तो गए ही लेकिन करेंसी की बजाय धोने वाला  साबुन (Pune Crime) हाथ आया।
  
इस मामले में आंबेगाव पठार में  28 वर्षीय युवक ने बिबवेवाड़ी पुलिस स्टेशन (Bibwewadi Police Station) में केस दर्ज कराया है।  शिकायतकर्ता को दो लोगों ने कम कीमत पर यूएई  की करेंसी दिरहम देने का झांसा (Fraud) दिया।  इसके आधार पर 2 लाख रुपए लेकर अपर कोंढवा रोड के जगताप डेयरी के साईंनगर गली में बुलाया।  इसके अनुसार युवक 16 सितंबर की रात साढ़े 7 बजे पैसे लेकर गया।

वहां पर मोबाइल पर  बात करता हुआ एक व्यक्ति अपने साथी के साथ आया।  उन्होंने शिकायतकर्ता को नाइलोन की थैली दी।  वह  नाइलोन की थैली फाड़ कर उसके अंदर देखना चाह रहा था तभी दोनों आरोपी ने युवक के हाथ से 2 लाख 1 हज़ार  रुपए  छीन लिए और फरार हो गए।  इस घटना में युवक नीचे गिर गया।

शिकायतकर्ता ने जब थैली खोल कर देखीं तो उसमे व्हील कंपनी का कपडा धोने धोने का साबुन था। उसे दो हाथ के रुमाल से बांधा गया था।  ठगे (Fraud) जाने का संदेह होने पर पुलिस (Police) से इसकी शिकायत कर दी।  बिबवेवाड़ी पुलिस (Bibwewadi Police) ने केस दर्ज कर लिया है।  सहायक पुलिस इंस्पेक्टर उसगांवकर (Assistant Police Inspector Usgaonkar) मामले की जांच कर रहे है.

 

 

 

———————————————————————————————————————————————

 

Beed | सौ एकड़ जमीन गबन मामला ; फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने वाला मास्टर माइंड मुन्ना गिरफ्तार

Pimpri Crime | योगा प्रशिक्षक विवाहित महिला ने हाथ का नस काटकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिंपरी में चौंकाने वाली घटना

पिंपरी : पुणे सामाचर ऑनलाइन –  Pimpri Crime | योग प्रशिक्षक विवाहित महिला ने अपने रूम में पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे सांगवी में सामने आई। (Pimpri Crime) महिला की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।