Pune Crime | पुणे के चिंचवड़ में पत्नी पर संदेह के कारण बेडरूम में लगाया कैमरा और चौंकाने वाली घटना आई सामने

पिंपरी : पुणे समाचार –  Pune Crime | पत्नी पर संदेह करते हुए पति ने बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा (cctv camera) लगवाया। इसके बाद चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक रिश्तेदार दवारा पत्नी के साथ लैंगिक अत्याचार (sexual harassment) किये जाने का पर्दाफाश (Pune Crime) हुआ है। चिंचवड़ में 2 जुलाई 2018 से 30 अगस्त 2021 की अवधि में यह घटना हुई। इस मामले में 28 वर्षीय महिला ने रविवार 3 अक्टूबर को चिंचवड़ पुलिस स्टेशन (Chinchwad Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके अनुसार विवाहिता के पति, ससुर, ननद के पति और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट लेने के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता से 25 लाख रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही शिकायतकर्ता के पति ने उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया। साथ ही महिला की ननद के पति ने महिला के साथ जबरन लैंगिक अत्याचार किया। इतना ही नहीं ननद के पति और महिला के पति ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।

इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में ननद के पति और महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिंचवड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Web Title : Pune Crime | suspicious camera bedroom wife husband crime

Twitter 

Aryan Khan | महाराष्ट्र : आर्यन खान के साथ तीन आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी

Mumbai News | महाराष्ट्र : मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 को खोलने की मंजूरी ; 20 अक्टूबर से सेवा शुरू होगी

Pune News | पुणे में प्यून पद के लिए 5 अक्टूबर को लिखित परीक्षा ; 214 पदों के लिए आया 39 हज़ार से अधिक आवेदन