Pune Crime | पुणे में 29 वर्षीय महिला पुलिस कर्मचारी ने की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मची हड़कंप

पुणे (Pune News) – Pune Crime | पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) की एक महिला पुलिस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। महिला पुलिस कर्मी की आत्महत्या से पुलिस बल (Police Force) में भारी हड़कंप (Pune Crime) मच गया है। मामला पुणे सिटी पुलिस आयुक्तालय (Pune City Police Commissionerate) के सहकारनगर पुलिस स्टेशन (Sahakarnagar Police Station) में दर्ज किया गया है।

आत्महत्या करने वाली महिला पुलिस कर्मी का नाम पूजा दत्तात्रय कांबळे (Pooja Dattatray Kamble) (29 निवासी धनकवाड़ी, पुणे) है। पूजा कांबले पुणे ग्रामीण पुलिस में दौंड थाने (Daund police station) में सिपाही के पद पर कार्यरत थी। वह धनकवाड़ी (Dhankawadi) इलाके में परिवार के साथ रह रहती थी। रविवार रात करीब दस बजे वह अपने दूसरे मंजिला के कमरे में गई थी। जब वह वापस नीचे नहीं आई तो उसका पति ऊपर उन्हें देखने गया। दरवाजा बंद होने के कारण पर आवाज लगाता रहा। पूजा ने दरवाजा नहीं खोला। तो पति ने दरवाजा तोड़ दिया।

इस दौरान पूजा झूलती हुई दिखी। उन्हें इलाज के लिए फ़ौरन भारती विद्यापीठ अस्पताल (Bharati Vidyapeeth Hospital) में भर्ती कराया गया। हालांकि वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया। सहकारनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूजा ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की होगी। पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) के सूत्रों ने बताया कि पूजा कांबले इन दिनों छुट्टी पर थीं।