Pune Crime | खेड तालुके में चौंकानेवाली घटना; 12 वर्षीय लड़की का 2 महीने तक किया यौन शोषण, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर, 3 गिरफ्तार और 3 फरार

राजगुरुनगर (Rajgurunagar News) : खेड तालुके (Pune Crime) में पश्चिम इलाके के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की को धमकाकर 6 लोगों ने दो से ढाई महीने तक यौन शोषण (Rape) किया। इस बारे में पीड़ित लड़की (victim girl) की मां ने खेड पुलिस थाने (Khed Police Station) में 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज (Pune Crime) कराई है। तीन आरोपी को खेड पुलिस (Khed Police) ने गिरफ्तार (Arrest) किया है और तीन फरार हैं।

 

इस घटना के बारे में खेड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोन्या घुमटकर (Sonya Ghumatkar), आकाश सुनील शिंदे (Akash Sunil Shinde), परेश माणिक ढमाले (Paresh Manik Dhamale), अवधूत संतोष कनसे (Avadhoot Santosh Kanase), साईनाथ मुलुक (Sainath Muluk), सूरज सुनील रोडे (Suraj Sunil Rode) (सभी नि. चास, ता. खेड) आरोपियों के नाम हैं। लड़की नाबालिग है यह जानने के बाद भी सोन्या घुमटकर ने धमकी देकर जबरदस्ती की। अन्य पांच लोगों ने अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह पर लेजाकर लड़की को धमका कर शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाया।

 

लड़की ने घर में यह बात अपनी मां को बताई तब इसका खुलासा हुआ है। इस बारे में खेड पुलिस (Khed Police) ने सोन्या घुमटकर, आकाश शिंदे, सूरज रोडे को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया है। परेश ढमाले, अवधूत कणसे, साईनाथ मुलूक फरार है, पुलिस उन लोगों को ढूंढ रही है। इस घटना की जांच सहायक महिला पुलिस निरीक्षक वर्षारानी घाटे (Assistant Female Police Inspector Varsharani Ghate) कर रही है।

 

पुणे (Pune) पिछले सप्ताह में पुणे स्टेशन, शिवाजीनगर और खडकी लॉज व अन्य जगह पर लेजाकर पीड़ित लड़की का बलात्कार (Rape) किया

 

पुणे (Pune) में 6 सितंबर को भी यौन शोषण की घटना हुई थी। दोस्त से मिलने के लिए मुंबई जा रही 14 वर्षीय लड़की को पुणे स्टेशन (Pune Station) से घर छोड़ने का बहाना कर रिक्शाचालक ने अपहरण कर अपने दोस्त की मदद से अलग-अलग जगह पर लेजाकर उसका सामुहिक बलात्कार किया। पुणे के शिवाजीनगर, पुणे स्टेशन व खडकी परिसर में लॉज व अन्य जगह पर लेजाकर पीड़ित लड़की (victim girl) का बलात्कार किया।

 

 

Pune Crime | अवैध पिस्टल रखने के मामले में युवक को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल व दो कारतूस जब्त

Pune Crime | ‘बालूमामा’ के नाम पर लाखों की ठगी! मनोहर मामा भोसले सहित तीन पर महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम, रोकथाम और उन्मूलन के तहत मामला दर्ज