Pune Crime | पुणे की चौंकानेवाली घटना; गोली मारकर 17 वर्षीय युवक की हत्या

पुणे : Pune Crime | तलेगांव दाभाडे: तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर नेशनल हैवी इंजीनियरिंग कंपनी (National Heavy Engineering Company) पास अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर (Pune Crime) एक 17 वर्षीय युवक की हत्या (murder) कर दी। यह घटना बुधवार आधी रात के आसपास हुई है।

दशांत अनिल परदेशी (उम्र 17, नि. तलेगांव दाभाडे, ता. मावल, जि. पुणे) की हत्या हुई है। इस संदर्भ में मृत के पिता अनिल परदेशी ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलेगांव दाभाडे स्थित नैशनल हेवी इंजीनिरैंग कंपनी के पास बुधवार आधी रात को अज्ञात ने दशांत परदेशी पर गोली चलाई। गंभीर रूप से घायल दशांत की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की बड़ी फौज घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दशांत पर किसने और क्यों हमला किया, इस बारे में जांच शुरू है।

 

Pune Crime | 50 लाख का रंगदारी मामला! सुधीर रामचंद्र आल्हाट को पुणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार; सूचना अधिकार कार्यकर्ता सहित सुभाष उर्फ अण्णा जेऊर, निलेश जगताप, विवेक कोंडे के खिलाफ FIR

Maharashtra Winter Session | राष्ट्रपुरुषों की सूची में छत्रपति संभाजी महाराज का समावेश हो

Pune Crime | शॉकिंग : खाना अच्छा नहीं बना इसलिए पति ने पीठ पर काटा; पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

Pune News | एलटीटी-रांची और पुणे-हटिया ट्रेनों की संरचना में बदलाव

Pune Crime | पुणे स्टेशन परिसर से 15 लाख 67 हजार का नशीला पदार्थ जब्त; दो गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई