Pune Crime | शोकिंग ! पुणे में बुजुर्ग महिला की उसके बेटे और पोते ने साजिश कर हत्या की, शव के टुकड़े कर मुला मुठा नदी में फेंका

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | सांस्कृतिक शहर के रूप में पहचाने जाने वाले पुणे शहर से बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। दादी द्वारा घर छोड़कर जाने की बात कहने पर गुस्से में दादी की निर्दयता से हत्या करने की घटना मुंढवा परिसर में हुई। आरोपी ने अपनी 62 वर्षीय बुजुर्ग दादी की हत्या कर शव के टुकड़े कर उसे मुला मुठा नदी में फेंक कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। लेकिन मुंढवा पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पोते और मृतक महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। (Pune Crime)

 

मृतक महिला का नाम उषा विठ्ठल गायकवाड (62 नि. म्हसोबानगर, केशवनगर, मुंढवा) है। इस मामले में महिला के बेटे संदीप विठ्ठल गायकवाड़ (42 नि. गुरुकृपा सोसायटी, केशवनगर, मुंढवा), पोता साहील उर्फ गुड्डु संदीप गायकवाड (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की बेटी शितल मनोज कांबले (नि. लोहगांव) ने मुंढवा पुलिस स्टेशन में मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पर मां का अपहरण कर जान लेने की आशंका व्यक्त की थी।

 

आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर प्रथमवर्ग न्यायदंडाधिकारी चेतन जगताप ने 7 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। आरोपी संदीप गायकवाड एक राष्ट्रीय पार्टी का पदाधिकारी है। साहिल द्वारा उसकी मां की हत्या कर सबूत नष्ट करने की जानकारी उसे थी। यह जानकारी उसने पुलिस से छिपाकर बेटे का साथ दिया। (Pune Crime)

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई पूछताछ में पता चला कि आरोपी साहिल दादा के पास रहता था। यह घर और सोने के गहने दादी के नाम पर है। दादी संदीप को घर से जाने के लिए कहती थी। इस बात से चिढ़े साहिल ने 5 अगस्त की दोपहर एक से डेढ़ बजे के दौरान उषा गायकवाड जब सो रही थी तो उनकी गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए और पुलिस को भ्रमित करने के लिए उनका मोबाइल कासेवाडी में रखा।

 

आरोपी ने दादी की हत्या करने के बाद सबूत नष्ट करने के लिए पेड़ काटने
वाला इलेक्ट्रिक कटर खरीद कर बाथरूम में शव के टुकड़े किए।
इन टुकड़ों को बोरी में भरकर बाइक और फॊर व्हीलर से
पहले केशवनगर के कचरा डिपो के पीछे मुला मुठा नदी किनारे फेंक दिया।
साथ ही थेऊर नदी पुल से बहते पानी में डाला था।
इसके बाद घर आकर कटर और खून से लथपथ कपड़े मांजरी के नदी किनारे डालने की बात कबूल की है।

इस बीच 23 अगस्त को थेऊर के पास वाडेगाव में एक दाए पैर मुला मूठा नदी के किनारे मिला था।
इस मामले में लोनीकंद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
यह करवाई पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुलिस सह आयुक्त संदीप कर्णिक,
अपर पुलिस आयुक्त पुर्व प्रादेशिक विभाग नामदेव चव्हाण, पुलिस उपायुक्त परिमंडळ 5 नम्रता पाटील,
सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ब्रह्मानंद नाईकवाडी,
पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप काकडे,
सहायक पुलिस इंस्पेक्टर समीर करपे, पुलिस सब इंस्पेक्टर धनंजय गाडे,
अविनाश मराठे, पुलिस अंमलदार संतोष जगताप, वैभव मोरे,
राजु कदम, महेश पाठक, अमोल चव्हाण, दत्ता जाधव, दिनेश भांदुर्गे,
सचिन पाटिल, योगेश गायकवाड, राहुल मोरे, निलेश पालवे, सारुक की टीम ने की।

 

Web Title :- Pune Crime | Shocking! In Pune, an old woman was murdered by her son and grandson, the body was cut into pieces and thrown into the Mula-Mutha river

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | कोरेगांव पार्क में सुबह तक खुले होटल रोव (प्लन्ज) पर क्राइम ब्रांच और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की कारवाई

 

Pune Crime | मांजरी खुर्द के आर. एस डेअरी फार्म पर FDA का छापा, 899 किलो नकली पनीर जब्त

 

Pune Pimpri Crime | व्यावसायिक से लाखों रुपए की ठगी के मामले में किरण भुमकर, अमर भुमकर पर FIR