Pune Crime | पुणे के आलंदी म्हातोबा से शॉकिंग खबर ! महिला द्वारा  2 वर्ष के बेटे के साथ कुए में कूदकर आत्महत्या 

पुणे (Pune News), 11 सितंबर : पुणे (Pune Crime) जिले के आलंदी म्हातोबा में एक 30 वर्षीय महिला द्वारा अपने दो वर्ष के बेटे के साथ  कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की चौंकाने वाली घटना (Pune Crime) सामने आई है। यह घटना शुक्रवार 10 सितंबर की शाम छह बजे सामने आई। मृतक का नाम कविता देवीदास भोसले (Kavita Devidas Bhosale) (उम्र 30, भेकराईनगर, जिला – उस्माननबाद ) और प्रणीत भोसले (Praneet Bhosle) (उम्र 2) है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कविता के अपने बेटे के साथ दो दिनों से लापता होने की शिकायत परिवार दवारा हड़पसर पुलिस स्टेशन (Hadapsar Police Station) में दर्ज कराई गई थी।  इसके अनुसार हड़पसर पुलिस (Hadapsar Police) मां बेटे को ढूंढ रही थी।  इस दौरान कविता के मोबाइल का लास्ट लोकेशन आलंदी म्हातोबा (Alandi Mhatoba) में पाया गया।

लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) और हडपसर पुलिस (Hadapsar Police) ने आलंदी म्हातोबा परिसर में कविता की तलाश की। तलाशी के दौरान गायकवाड़ बस्ती के एक कुए में महिला का शव शुक्रवार की शाम तैरता हुआ मिला।  यहां आकर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह शव कविता और उसके बेटे का है।  लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

 

 

Crime News | जलगांव में पति दवारा दहेज़ के लिए किया जा रहा था तगादा ; पत्नी ने फांसी लगाकर किया जीवन समाप्त, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Pune Crime | पुणे के बिबवेवाड़ी में मनपा कर्मचारी निकला बड़ा मोबाइल चोर , 2 लाख का माल जब्त