Pune Crime | पुणे की युवती को अश्लील मैसेज करना कोल्हापुर के युवक को पड़ा महंगा; जान लें मामला

पुणे : सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से पुणे (Pune Crime) की युवती से संपर्क किया, शादी का झांसा देकर अश्लील मैसेज करनेवाले कोल्हापुर के युवक को पुणे की युवती ने अच्छी सबक सिखाई है। आरोपी युवक द्वारा अश्लील मैसेज भेजने के बाद युवती ने पुणे (Pune Crime) के स्वारगेट पुलिस थाने (Swargate Police Station) में शिकायत दी है। एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद स्वारगेट पुलिस (Swargate Police) ने कोल्हापुर के करवीर से आरोपी को हिरासत में लिया और पुणे लेकर आए।

 

निलेश सुरेश कांबले (Nilesh Suresh Kamble) (उम्र 30 नि. केर्ली, ता. करवीर, जि. कोल्हापुर) ऐसा गिरफ्तार (Arrest) किए गए आरोपी का नाम है। आरोपी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पुणे की युवती से संपर्क किया। उसके बाद वह शादी के बहाने युवती से अश्लील बाते करने लगा। साथ ही युवती के मोबाइल पर संपर्क कर करीब आने की कोशिश की थी।

 

यह मामला इतने पर ही नहीं रुका। आरोपी ने पीड़िता को फोन कर अश्लील भाषा में गाली गलौज भी किया। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बदनामी करने की धमकी दी। आरोपी के इस हरकत के बाद युवती ने स्वारगेट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।  पुलिस (Police) ने तकनीकी जानकारी के आधार पर युवक को ढूंढना शुरू किया।

 

पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी, हालांकि वो अलग-अलग नंबर से फोन कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। अंत में तकनीकी जांच में आरोपी के कोल्हापुर जिले के करवीर तालुके के केर्ली में होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम केर्ली गई और आरोपी को उठाकर पुणे लेकर आई। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

 

 

 

Central Railway | 2021 में मध्य रेलवे ने अपने बुनियादी ढांचे को किया मजबूत

 

Pune | पुणे जिले में सालभर में 2000 से ज्यादा लोगों को सांपों ने डसा