Pune Crime | दुखद! पुणे के धायरी के पास टैंकर-टूव्हीलर का एक्सीडेंट; वृषाली तांबे की मौत

पुणे : Pune Crime | सिंहगड रोड (Sinhagad Road) स्थित धायरी में टैंकर और टू व्हीलर का एक्सिडेंट (accident) हो गया। इस दुर्घटना (Pune Crime) में टू व्हीलर चालक महिला की मौके पर मौत (Death) हो गई। यह घटना आज गुरुवार सुबह सवा नौ बजे के आसपास हुई है। वृषाली विश्वनाथ तांबे (Vrushali Vishwanath Tambe) मृत महिला का नाम है।

 

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृत वृशाली तांबे धायरी के रायकल मला के लक्ष्मीनारायण सोसाइटी (Laxminarayan Society) में रहती थी। सुबह ऑफिस जाने के समय रोड पर बहुत ट्रैफिक (traffic) था। ऐसे में वृशाली मुक्ताई गार्डन इलाके से टू व्हीलर से जा रही थी, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने टू व्हीलर को जोरदार टक्कर मारा। इसमें टूव्हीलर सवार महिला की मौके पर मौत हो गई।

 

वृषाली तांबे कर्वेनगर स्थित पोस्ट ऑफिस में काम करती थी। इस दुर्घटना के बाद सिंहगड पुलिस (Sinhagad Police) घटनास्थल पर पहुन्ही। इस मामले की आगे की जांच पुलिस (Police) कर रही है।

 

 

Pune News | अब पिंपरी चिंचवड़ में भी 500 वर्ग फीट के निर्माणों के संपत्ति कर माफी की उठी मांग

 

Saleel Kulkarni | संगीतकार डॉ. सलील कुलकर्णी को आशा भोसले पुरस्कार घोषित

 

Chandrakant Patil | भाजपा- शिवसेना के एकत्रित आने को लेकर चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान; राजनीति में कोई भी संभावना क्षणभर में बन जाती है