Pune Crime | आरटीआई कार्यकर्ता रविंद्र बर्‍हाटे मकोका के मामले में गिरफ्तार

पुणे : Pune Crime | सूचना अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता रविंद्र बरहाटे (Ravindra Barhate) को पुणे की चतुःश्रृंगी पुलिस (Chatushrungi police) ने गुरुवार को मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंध कानून) मामले में गिरफ्तार (Arrest) कर लिया (Pune Crime) है।  बरहट को औरंगाबाद की हर्सुल जेल से हिरासत में लेकर पुणे (Pune) लाया गया। इसके बाद उसे मकोका (MCOCA) को अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। आज अदालत में पेश किया गया जहां उसे 11 जनवरी तक पुलिस (Police) हिरासत में भेज दिया गया।

 

आरटीआई कार्यकर्ता रविंद्र बरहाटे के खिलाफ पुणे शहर में फिरौती सहित धोखाधड़ी के 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। कोथरुड थाने (Kothrud Police Station) में फिरौती का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा उनकी गिरफ्तारी से पहले की जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद से वह करीब डेढ़ साल से फरार था। उसे अपराध शाखा ने 6 जुलाई, 2021 को हडपसर पुलिस स्टेशन (Hadapsar Police Station) में दर्ज एक मकोका के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद में उसे जेल भेज दिया गया था। अब उसे चतुःश्रृंगी पुलिस में दर्ज मकोका के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Pune Crime | गालीगलौज का जवाब मांगने पर महिला पर जानलेवा हमला

 

Pune Crime | शॉकिंग! जिंदा पत्नी का बनवाया डेथ सर्टिफिकेट; पति सहित 7 लोगों पर FIR, मची खलबली