Pune Crime | पुणे के चाकण में विवाहिता से तलाक के बाद भी किया बलात्कार 

पुणे (Pune News) : 34  वर्षीय तलाकशुदा महिला ने चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत (Pune Crime) के आधार पर चेतन नारायण डोंगरे (Chetan Narayan Dongre), नारायण डोंगरे (Narayan Dongre) और अन्य तीन महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  पीड़ित महिला (victim woman) की पहले शादी हो चुकी है।  चेतन की भी शादी हो चुकी  है।  लेकिन यह बात चेतन ने पीड़ित महिला को नहीं बताई थी। उसने शादी का झूठा प्रलोभन देकर तलाक करवा दिया।  उसके लिए तलाक देने के बावजूद  चेतन ने पीड़िता (Pune Crime) के साथ अन्य एक महिला से आलंदी में दूसरी शादी कर ली।

 

विवाह के बाद चेतन पीड़िता के पास आने में ताल मटोल करने लगा।  लेकिन पीड़िता दबाव बना रही थी।  इससे परेशान होकर चेतन ने महिला के साथ गाली गलौज, धमकी  और मारपीट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित (Harassed) किया। उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगा।

चेतन यही नहीं रुका। उसने पीड़िता की स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके  साथ अप्राकृतिक अत्याचार किया।  सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक राजपूत (Senior Police Inspector Ashok Rajput) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पूनम जाधव (Assistant Police Inspector Poonam Jadhav) व उनके सहकर्मी मामले की जांच कर रहे है.

 

 

Pune Crime | पुणे के चाकण में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ ; परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट

Pune | पुणे की युवती को अमेरिका ले जाकर दी अमानवीय प्रताड़ना; बैंक के अकाउंट से 48 लाख रुपए निकाला