Pune Crime | पुणे के सिंहगढ़ रोड पर चौथी मंजिल से कूद कर 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, मची खलबली

पुणे (Pune News) ; बिल्डिंग के चौथी मंजिल से कूद कर एक 26 वर्षीय महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। यह घटना पुणे (Pune Crime) के सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) पर शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास हुई है। इस  घटना (Pune Crime) से इलाके में खलबली मच गई है। इस घटना को सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने (Sinhagad Road Police Station) में दर्ज किया गया है।

 

 सिंहगढ़ रोड पुलिस (Sinhagad Road Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राधिका पवन ससाने (Radhika Pawan Sasane) (उम्र 26, नि. माधुरी मिलिंद कॉम्पलेक्स) आत्महत्या करने वाली महिला का नाम है। सिंहगढ़ रोड पर स्थित अभिरूची मॉल के सामने यह घटना हुई है। महिला ने चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या (Suicide) की। उसे घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर ने उसे इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगढ़ रोड पुलिस (Sinhagad Road Police)  घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा किया। मृत महिला के आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिंहगढ़ रोड पुलिस ने  शव को ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस (Police) आगे की जांच कर रही है।

 

 

Crime News | छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 वर्षीय लड़की ने पी लिया जहर, बीड की घटना से महाराष्ट्र में हड़कंप

Pune Crime | पुणे के तलेगांव दाभाड़े में पिस्तौल रखने के मामले में युवक गिरफ्तार

Pune Crime | पुणे के लोणी कालभोर में गैंगवार भड़का ! दिन-दहाड़े दो गैंग के शातिर दवारा एक-दूसरे पर फायरिंग ; अप्पा लोंढे गैंग के संतोष जगताप सहित तीन की हालत चिंताजनक