Pune Crime | डीआरआई दवारा 3. 75 करोड़ का गांजा जब्त करने के बाद पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच एंटी नारकोटिक्स सेल में आई तेज़ी 

पुणे (Pune News), 20 जुलाई : पुणे (Pune Crime) के डीआरआई (DRI) दवारा  3. 75 करोड़ का गांजा पकड़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच (Crime Branch) जाग गई है. पिछले दो दिनों से गांजा के खिलाफ कार्रवाई में तेज़ी आ गई है।  दो दिन पहले  40 किलो और सोमवार को 21 किलो गांजा पकड़ा गया है।  सीनियर अधिकारियो ने डीआरआई के कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस (Police) सहित क्राइम ब्रांच की जमकर क्लास लगाई थी ।  इस वजह से फ़िलहाल वातावरण गर्म है।

 

पुणे पुलिस (Pune Police) के एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने सोमवार को वाघोली परिसर से  तीन लोगों को गिरफ्तार किया।  वे गांजा बेचने के लिए आये थे।  गिरफ्तार आरोपियों का नाम अक्षय अंबादास बिडगर (Akshay Ambadas Bidgar) (उम्र 25 वर्ष ), सोनल किशन काले (sonal kishan kale) (उम्र 19 ) और सागर गोपीनाथ पोले (Sagar Gopinath Pole) (उम्र 19. सभी नि – अहमदनगर ) है।  उनके पास से सवा चार लाख रुपए का 21 किलो गांजा जब्त किया गया  है।  इस मामले में लोणीकंद पुलिस स्टेशन (Lonikand Police Station) में केस दर्ज किया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर विनायक गायकवाड़ (Vinayak Gaikwad) की टीम ने यह कार्रवाई की है।

 

पुणे सोलापुर हाईवे पर डीआरआई टीम ने फलों के बीच छिपाकर ट्रक से गांजा (Hemp) की ढुलाई करने की जानकारी सामने लाइ  थी।  इसमें 3. 75 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया गया था।  शहर में बड़ी मात्रा में नशीले पर्दार्थो की तस्करी की पहले भी खबरे सामने आती रही है।  नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए पुणे पुलिस (Pune Police) की दो अलग टीमें है।  उनके जरिये कभी-कभी कार्रवाई की जाती है।  उनकी भी कार्रवाई नाइजेरियन तक सीमित रहती है।  लेकिन शहर में गांजा और अन्य तरह के धंधे जगह-जगह चल रहे है।  ऐसी चर्चा है कि गांजा गली गली में बेचीं जा रही है।  कंस्ट्रक्शन मजदुर, कामगार और दूसरे राज्यों से  आये कामगार वर्ग इन गांजो के ग्राहक है।

 

इसके बावजूद एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) दवारा बेहद धीमी गीति से और कभी कभी कार्रवाई की जाती है. एक बार कार्रवाई करने के बाद महीने भर तक टीम के पास रूटीन कामकाज रहता है।  पर्याप्त संख्या में कमर्चारियों की फौज होने के बावजूद केवल पेट्रोलिंग और कार्रवाई के नाम पर विशेष काम करते है।

 

हाल ही में डीआरआई की कार्रवाई के बाद सीनियर अधिकारियों का इस तरफ ध्यान गया और पुलिस (Police) की क्लास लगाई गई।

 

इसके बाद लगातार दो दिनों में इस टीम ने गांजा तस्करो को पकड़ा है।  इसे लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है।

 

 

Raj Kundra Arrested | बड़ी खबर! शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार ; पोर्न फिल्म के लिए दिया था पैसा?

Pune Crime | पहले से प्रेम विवाह होने के बावजूद किया  अरेंज मैरेज, धोखाधड़ी के मामले में 7 लोग गिरफ्तार