Pune Crime | हत्या के केस में पैरोल पर बाहर आए शातिर अपराधी को क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटोर्शन सेल 2 ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस जब्त

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Crime | हत्या के मामले में पैरोल पर बाहर आए शातिर अपराधी को क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटोर्शन सेल दो ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और कारतूस जब्त किया गया है। यह कारवाई येरवडा के मछली मार्केट पार्किंग में की गई। (Pune Crime)

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम रितीक राजू साठे (21 नि. मच्छी मार्केट के पास, येरवडा) है। आरोपी के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

एंटी एक्सटोर्शन सेल के पुलिस अधिकारी अंमलदार येरवडा पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान पुलिस रिकार्ड में दर्ज अपराधी के मछली मार्केट पार्किंग में रुके होने और उसके पास देसी पिस्तौल और कारतूस होने की जानकारी मिली। इसके अनुसार पुलिस ने आरोपी रितिक साठे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस मिला। (Pune Crime)

 

आरोपी रितिक साठे पुलिस रिकार्ड में अपराधी है। वह कुछ दिनों पहले येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के केस में पैरोल पर बाहर आया है। वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है। मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहनदास जाधव कर रहे है।

 

यह कारवाई  पुलिस  आयुक्त अमिताभ गुप्ता, ज्वाइंट पुलिस  आयुक्त संदीप कर्णीक, अपर पुलिस आयुक्त क्राइम रामनाथ पोकले,
डीसीपी क्राइम श्रीनिवास घाडगे, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम 2 नारायण शिरगावकर के  मार्गदर्शन में एंटी एक्सटोर्शन सेल 2 के पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी  पांढरे, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर  चांगदेव सजगणे,पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहनदास जाधव, पुलिस  अंमलदार सचिन अहिवळे, विजय गुरव, प्रदीप शितोळे, शैलेश सुर्वे, राहुल उत्तरकर, विनोद सालुंके, अनिल मेंगडे, संग्राम शिनगार, सैदोबा भोजराव, सुरेंद्र साबळे, अमोल पिलाणे, चेतन आपटे, चेतन शिरोळकर, प्रदिप गाडे, किसोर बर्गे, पवन भोसले, रवि सपकाळ व महिला पुलिस अंमलदार आशा कोलेकर, रुपाली कर्णवर की टीम ने की।

 

Web Title :- Pune Crime | pune police crime branch anti extortion cell arrested criminal in murder case yerwada jail parol

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Ganesh Utsav 2022 | गणेशोत्सव में ध्वनिक्षेपक इस्तेमाल के लिए 5 दिन की परमिशन 

 

Pune Pimpri Crime | फर्जी डॉक्युमेंट्स तैयार कर कंपनी से 93 लाख का गबन, पिंपरी की घटना

 

Lady Police Suicide Case | महिला पुलिस आत्महत्या मामले में चौकाने वाला मोड़, पति गिरफ्तार