Pune Crime | पुणे कैंटोनमेंट के भाजपा के पूर्व नगरसेवक विवेक यादव पर लगा ‘मोक्का ‘ ; रची थी बबलू गवली की हत्या की साजिश 

पुणे (Pune News), 28 जुलाई : Pune Crime | पुरानी रंजिश को लेकर विरोधी गिरोह के बबलू गवली (Bablu Gawli) की हत्या (Murder) की सुपारी (Pune Crime) देने वाले भाजपा के पूर्व नगरसेवक विवेक यादव (Vivek Yadav) व उसके साथियों पर पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Amitabh Gupta) के आदेश पर मोक्का (mcoca) की कार्रवाई की गई है।

 

विवेक यादव (Vivek Yadav) भाजपा के पुणे कैंटोनमेंट (Pune Cantonment) का पूर्व नगरसेवक है , बबलू गवली (Bablu Gawli) ने 2016 में गणेश उत्सव के विसर्जन के दौरान विवेक यादव पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।  इसका बदला लेने के लिए जेल में बंद और फ़िलहाल कोरोना की वजह से पेरोल पर बाहर आये बबलू को मारने के लिए राजन राजमणी (Rajan Rajamani) को सुपारी दी थी।  राजमणी और उसके साथी इब्राहिम शेख के पास हथियार होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।  इस  जानकारी के आधार पर कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) की जांच टीम के पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रभाकर कापुरे (Prabhakar Kapure) व उनकी टीम ने दोनों किलर को पकड़ कर उनके पास से 3 पिस्तौल और 7 कारतूस और कैश जब्त किया था।

 

राजन से मोबाइल के व्हाट्सअप पर बात कर विवेक यादव ने बबलू गवली की हत्या की सुपारी दी थी।  इसके लिए उसने हथियार उपलब्ध कराये थे। राजमणी की गिरफ़्तारी के बाद विवेक यादव फरार हो गया था।  उसे कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर (Gujarat-Rajasthan border) से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित अपराधी गिरोह तैयार किया था।  जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह प्रमुख विवेक यादव और उसके संगठित गिरोह ने लोगों में दहशत पैदा कर लोगों में गिरोह का वर्चस्व बनाने के लिए अपराध करते थे ।

 

इसके आधार पर कोंढवा पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल (Senior Police Inspector Sardar Patil) ने पुलिस इंस्पेक्टर शब्बीर सय्यद (Police Inspector Shabbir Sayyed) के सहयोग से मोक्का (mcoca) का प्रस्ताव तैयार कर डीसीपी नम्रता पाटिल (DCP Namrata Patil) के जरिये अपर पुलिस कमिश्नर नामदेव चव्हाण के पास भेजा था। चव्हाण ने इस प्रस्ताव की पड़ताल कर इसे मंजूरी दे दी।  इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोक्का की धाराएं लगाई गई है।

सहायक पुलिस कमिश्नर राजेंद्र गलांडे (Rajendra Galande) मामले की जांच कर रहे है।

 

 

Maharashtra Rain | अगले पांच दिन कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाटी शिखर में मूसलाधार बारिश की संभावना

Maharashtra Flood | बड़ी खबर! मोदी ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषणा की 700 करोड़ रुपये की सहायता राशि