Pune Crime | पुणे पुलिस ने ‘कालीचरण महाराज’ को किया गिरफ्तार, टीम रायपुर से पुणे की ओर रवाना

पुणे : Pune Crime | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देनेवाले कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने गिरफ्तार (arrest) किया था। पुणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर (raipur) से गिरफ्तार किया है, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर यह टीम पुणे (Pune Crime) की ओर रवाना हुई है।

पुणे की खडक पुलिस थाने में कुछ दिन पहले दर्ज हुए एफआईआर में कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया है, ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी है।

महात्मा गांधी के खिलाफ धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषण देने के बाद उसके खिलाफ देशभर में आवाज उठ रही है। कालीचरण महाराज पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद पुलिस कस्टडी में लिया गया था। कालीचरण महाराज के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मामले में कालीचरण महाराज पुणे पुलिस को चाहिए था। सोशल मीडिया पर दो धर्मों के बीच तनाव निर्माण करने की कोशिश करने के मामले में भी मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने की जानकारी पुणे पुलिस को मिली, उसके बाद पुणे पुलिस रायपुर पहुंची। कोर्ट में याचिका दी थी कि कालीचरण महाराज को पुणे पुलिस के कब्जे में दे। कोर्ट ने पुणे पुलिस की याचिका को मान्य कर कालीचरण महाराज को पुणे पुलिस के हिरासत में दिया है। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर पुणे पुलिस पुणे की ओर रवाना हुई है, यह जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी है। उसे पुणे की अदालत में हाजिर किया जाएगा।

 

Maharashtra Police | राज्य के 4000 पुलिस कर्मचारियों ने Email के माध्यम से ठाकरे सरकार से की ‘यह’ मांग

PDCC Election Results | पुणे जिला बैंक के चुनाव में अजित पवार को बड़ा झटका? भाजपा के प्रदीप कंद जीते, राष्ट्रवादी के गढ़ में जीत दर्ज, जानें किसे कितना मिला वोट

Central Railway | मध्य रेल के 10 कर्मचारी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Pune Crime | पुणे की 29 वर्षीय महिला वकील का शोषण; चतुशृंगी थाने में पुलिस कर्मचारी पर बलात्कार का मामला दर्ज