Pune Crime | गाड़ी को कट करने को लेकर हुआ विवाद, बुरी तरह से हुई पिटाई में  बाइक सवार की मौत 

पुणे (Pune News) : गाड़ी को ओवरटेक करने या कट मारने  को लेकर कई बार वाहन चालकों में विवाद (Pune Crime) होता रहता है। इसी तरह की घटना पुणे (Pune) में हुई है।  लेकिन इस विवाद का रूपांतर मारपीट में हो गया और इसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी है।  पुणे (Pune Crime) के उरुली कांचन परिसर में यह घटना हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अक्षय टिलेकर (Akshay Tillekar) नामक युवक बाइक से जा रहा था।  बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अक्षय की बाइक ने एक फोर व्हीलर गाड़ी को टक्कर (Collision) मार दी।  इस घटना को लेकर कार में सवार चार लोगों के साथ अक्षय का विवाद होने लगा।

 

यह विवाद बढ़ता गया और कार में सवार चार लोगों ने मिलकर अक्षय को मारना शुरू कर दिया।  इस मारपीट (Beating) में अक्षय बेहोश हो गया।  इस घटना के बाद उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल (Hospital) भेजा गया।  लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

हॉस्पिटल में भर्ती  करने से पहले ही अक्षय की मौत हो चुकी थी।  इस घटना की जानकारी मिलने पर लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

 

बदलापुर में बहु पर वार कर ससुर दवारा घर में आग लगाने की  घटना सामने आई है।  यह घटना बदलापुर (Badlapur) के शनिनगर की  है।  बहु पर हमला करने के बाद ससुर ने घर में आग लगा दी।    इस घटना से पूरे बदलापुर में खलबली मच गई है।  मिली जानकारी के अनुसार किशन जाधव बदलापुर में अपने बेटे, बहू और दो पोतों के साथ रहते है।

 

बुधवार की दोपहर किशन जाधव का बहू  से विवाद  हो गया।  यह विवाद इतना बढ़ गया कि किशन जाधव ने  बहू  पर हमला (Attack) कर दिया।  घटना के वक़्त उनका बेटा काम पर गया था।  जबकि दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।  किशन जाधव (Kishan Jadhav) ने  बहू पर हमला किया और  शोर मचाने लगे।
उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी घर में आ गए।  किशन दवारा किये गए हमले में उनकी  बहू  गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  इस घटना के बाद किशन जाधव ने घर का दरवाजा बंद कर घर में आग लगा दिया।

साथ ही फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया।  किशन जाधव के घर से धुया और गंध आने की वजह से पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया।  लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।  पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को दी।  फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।  इस दौरान किशन जाधव (Kishan Jadhav) घर में बेसुध अवस्था में मिले।  उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराने ले जा रहे थे तभी उनकी मौत हो गई।

 

 

Pune Crime | पुणे के भेकराईनगर में  MPSC का  क्लास जाने वाली 26 वर्षीय विवाहिता के साथ दिन-दहाड़े सड़क पर छेड़छाड़, हड़पसर परिसर की घटना