Pune Crime | स्पा की आड़ में देहव्यापार का पर्दाफाश

पिंपरी : Pune Crime | मसाज की आड़ में स्पा सेंटर (spa center) में चल रहे सेक्स रैकेट  का पर्दाफाश करते हुए पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) की हिंजवड़ी पुलिस (Hinjewadi Police) ने रैकेट चलाने वाले (Pune Crime) दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है तथा एक युवती को उनकी चंगुल से मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई हिंजवडी की व्हाइट स्क्वेयर बिल्डिंग (white square building) में स्थित स्टील वॉटर थाई स्पा (Steel Water Thai Spa) में की गई।
इस मामले में गिरफ्तार (Arrest) किए गए आरोपियों के नाम गणेश शिवा उपाध्याय (Ganesh Shiva Upadhyay) (26, निवासी हिंजवड़ी, मुलशी, पुणे) तथा श्रीकांत दत्तात्रय भालके (Srikant Dattatraya Bhalke) (28, निवासी हिंजवड़ी, मुलशी, पुणे) है। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत सालुंके (Police Sub Inspector Yashwant Salunke) ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन (Hinjewadi Police Station) में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस (Police) को स्टील वॉटर थाई स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाये जाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर यहां छापा (Raid) मारा गया। तब यहां एक युवती से जबरन वेश्‍या व्यवसाय (prostitute business) कराने की बात सामने आई। पुलिस ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर युवती को मुक्त कराया।

 

 

 

—————————————————————————————————————————————————

 

Crime News | छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 वर्षीय लड़की ने पी लिया जहर, बीड की घटना से महाराष्ट्र में हड़कंप

 महिलाओं पर अत्याचार (Atrocity) की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। छेड़छाड़ (Molestation) से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी (Suicide) का प्रयास किया है। 14 साल की पीड़िता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। बीड (Beed) जिले में हुई इस घटना (Crime News) से हड़कंप मच गया है। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बीड जिले की है। पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके ही स्कूल का एक लड़का अक्सर उसे छेड़ता था। घटना के बाद परेशान पीड़िता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। इसके बाद  पीड़िता (Victim)  के परिवार ने लड़के को समझाया भी।