Pune Crime | रवींद्र बर्हाटे के फरार होने के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल पुलिस ने की जब्त, बढ़ाई गई पुलिस कस्टडी, बर्हाटे को आश्रय देनेवाला फरार

पुणे (Pune News) : (Pune Crime) गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुए एक आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) को आलंदी के सागर म्हस्के ने अपने घर पर आश्रय दिया था। बर्हाटे की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार है। (Pune Crime) पुलिस (Police) ने रविंद्र बर्हाटे के फरार होने के दौरान इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों को जब्त कर लिया है।

 

बर्हाटे की कस्टडी (custody) खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए बर्हाटे को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विशेष मकोका न्यायाधीश एस. आर नवान्दर (S. R Navandar) ने यह आदेश दिया।

 

बर्हाटे (Ravindra Barhate) की गिरफ्तारी के बाद से म्हास्के फरार है। पुलिस बर्हाटे की मदद से उसकी तलाश कर रही है। बर्हाटे जब फरार था उस दौरान इस्तेमाल की गई दो दो पहिया और एक चार पहिया वाहन भी पुलिस (Police) ने बरामद किया है। कार बर्हाटे की पत्नी संगीता के नाम है। इसमें एक दुपहिया वादी को धोखा देकर कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से तीन सिम कार्ड और एक फोन भी बरामद किया है। साथ ही फेसबुक पर पोस्ट की गई क्लिप को बर्हाटे ने खुद बनाया था। विशेष सरकारी वकील प्रवीण चव्हाण (Praveen Chavan) ने अदालत को बताया कि पुलिस ने उन सभी जगहों का पंचनामा किया है।

 

म्हस्के को ढूंढने के लिए, इस गुनाह के सहआरोपी विशाल ढेरे के पास से इस गुनाह में शामिल होने के लिए बर्हाटे ने कितने पैसे लिए इसकी जांच करने, गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्हाट की मदद और किसने की? उसे भोजन, वस्त्र, आश्रय, पैसा, दवा, चिकित्सा उपचार, यात्रा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और अन्य सहायता किसने प्रदान की? यह मदद कहां से आई? इसकी जांच के लिए एड. चव्हाण ने बर्हाटे की कस्टडी बढ़ाने की मांग की। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र देशमुख (Surendra Deshmukh) कर रहे हैं।

 

 

Dilip Walse Patil | संजय राठोड़ को पुलिस दवारा क्लीनचीट देने का संबंध नहीं – दिलीप वलसे पाटिल का बड़ा बयान

Lonavala Tourist Places | लोनावला पर्यटन स्थल में धारा 144 लागू, एक किलोमीटर तक वाहनों पर रोक

Jalgaon News | महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत